5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था शख्स, तालाब ने बाहर निकल आया ये अजीबो-गरीब प्राणी

ख्स ने इस अजीबो-गरीब मछली को पकड़ने के बाद अपने फोन से उसकी तस्वीरें भी लीं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 12, 2018

fish

मछली मारने के लिए घर से निकला था शख्स, तालाब ने बाहर निकल आया ये अजीबो-गरीब प्राणी

नई दिल्ली। अजीबो-गरीब प्राणियों से लबालब इस दुनिया ने हमें बहुत कुछ दिखाया है। लेकिन एक बात जो गौर करने वाली है, वो ये है कि ऐसी अजीबो-गरीब वाक्ये चीन से काफी ज़्यादा आते हैं। इसी कड़ी में चीन से एक और अजीबो-गरीब प्राणी की तस्वीर आई है, जिसने एक बार फिर से दुनियाभर में हलचल मचा कर रख दी है। दरअसल यहां का एक शख्स मछली पकड़ने के लिए गया था, लेकिन उसके हाथ एक ऐसी मछली लग गई जिसे देखने के बाद उसके होश उड़ गए। पकड़ में आई यह मछली काफी अजीब-सी थी, क्योंकि उसका पूरा शरीर तो सामान्य मछली जैसा ही था। लेकिन मछली का सिर हूबहू कबूतर जैसा था।

शख्स ने इस अजीबो-गरीब मछली को पकड़ने के बाद अपने फोन से उसकी तस्वीरें भी लीं। सोशल मीडिया पर वायरल इस पूरे वाक्ये की वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली जमीन पर पड़ी तड़प रही है। पूरा मामला 5 जून का बताया जा रहा है, शख्स मछली पकड़ने के लिए दक्षिण-पश्चिम चीन के गीज़ू प्रांत के गुयांग सिटी गया था। मछली को लेकर कई लोगों का मानना है कि वह एक ग्रास कार्प हो सकती है, जो आमतौर पर ताज़ा पानी में होती हैं और एशिया तथा उत्तरी अमेरिका में पाई जाती हैं।

हालांकि शख्स ने इस अजीबो-गरीब मछली पर दया दिखाते हुए उसे वापस तालाब में ही डाल दिया। बता दें कि यह कोई नया मामला नहीं है। अभी हाल ही में अंडरवॉटर ड्रोन के ज़रिए करीब 30 ऐसे ही अजीबो-गरीब पानी वाले जीवों की खोज की गई है। जिनमें रैटफिश काफी चर्चाओं में रही थी। रैटफिश की आंखें नहीं थी, जबकि उसके कान काफी बड़े थे। इसके अलावा एक समुद्री तट पर मगरमच्छ जैसा दिखने वाला एक मृत जीव पाया गया था, जिसकी जांच के बाद पता चला कि वह कोई मगरमच्छ नहीं बल्कि डॉलफिन प्रजाति का ही एक जीव था।