
इस वजह से इन दो राशि के पुरूषों की अपनी पत्नी से नहीं बनती, मंडप से कोर्ट पहुंचता है रिश्ता
नई दिल्ली। किसी से शादी कर लेना बहुत आसान है, लेकिन सबसे जरूरी उस रिश्ते को निभाना है। पति पत्नी के बीच का रिश्ता काफी अहम होता है।
सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम तो सभी खा लेते हैं, लेकिन इसे निभाने के लिए जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।
एक ही छत के नीचे रहने से कई बार छोटी-मोटी बातों पर बहस होना आम बात है, लेकिन ध्यान रखने वाली बात तो यह है कि इसका रिश्ते पर बुरा असर न पड़े।
इससे कई बार रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। फलस्वरूप दोनों की ही जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
जैसा कि हम जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के ऊपर उसकी राशि का बहुत बड़ा असर पड़ता है। इंसान अपनी राशि के अनुसार व्यवहार व काम करता है।
इनमें से कुछ प्रभाव अच्छे होते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिसे व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। कई बार काफी प्रयास करने के बाद भी इंसान इस तरह के काम कर देता है जिससे दूसरों को दुख या चोट पहुंचता है।
पति-पत्नी के रिश्ते में भी कई बार ऐसा होता जब इंसान ना चाहकर भी अपने पार्टनर को अपने व्यवहार से आहत करता है। आज हम आपको उन दो राशि के बारे में बताएंगे जो चाहकर भी अपनी पत्नी को सुखी नहीं रख पाते हैं।
सबसे पहले हम बात करेंगे मीन राशि के बारे में। इस राशि के पुरूष अपनी पत्नी को खुश रख पाने में असमर्थ रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि के जातक हमेशा अपनी पत्नी की बुराइयों पर ध्यान देते हैं और अच्छाई को नजरअंदाज कर देते हैं। इस वजह से दोनों में नोकझोंक होती रहती है जिसका असर रिश्ते पर पड़ता है। हालांकि, मीन राशि के पुरूष दिल के साफ होते हैं और ये अपनी पत्नी से बेहद प्यार भी करते हैं।
अब बात करते हैं वृषभ राशि के पुरूषों के बारे में जिनका स्वभाव काफी गुस्सैल होता है। इस वजह से हमेशा अपनी पत्नी से इनकी तू तू मैं मैं होती रहती है। इससे इनके रिश्ते में तनाव पैदा होता है और कभी-कभार न चाहते हुए भी रिश्ता टूटने के कगार पर आकर खड़ा हो जाता है।
वैसे तो बुराइयां सभी के अंदर होती है क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। आपसी समझ और एडजसमेंट से पति और पत्नी अपने बीच आपसी समझ को बढ़ा सकते हैं और विश्वास के धागे से रिश्ते को मजबूती से बांध सकते हैं।
Published on:
09 Aug 2018 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
