20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोड़े से छेड़छाड़ करना पड़ा शख्स को भारी, लगाईं ऐसी लात कि दिखे दिन में तारें, देखें वीडियो

Messing With Horse Goes Wrong: दुनिया में कई लोग होते हैं जिन्हें दूसरों से छेड़छाड़ करने में काफी मज़ा आता है। पर इसका उन्हें कई बार सबक भी मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो घोड़े से छेड़छाड़ कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Sep 23, 2023

guy_trying_to_mess_with_horse_1.jpg

Man trying to mess with a horse

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं और उन्हें अलग-अलग चीज़ें करना अच्छा लगता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दूसरों से छेड़छाड़ करना अच्छा लगता है। ऐसे लोगों को दूसरों से छेड़छाड़ करने में मज़ा आता है। कई लोग जानवरों से छेड़छाड़ करते हैं और वो भी सिर्फ इसलिए कि ऐसा करना उन्हें अच्छा लगता है। पर कई बार ऐसा करना उनके लिए भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जो एक घोड़े से छेड़छाड़ करता है।


घोड़े की खींची पूंछ

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स एक घोड़े को लेकर सड़क पर जा रहा होता है। तभी पीछे से एक और शख्स आता है और घोड़े से छेड़छाड़ के लिए उसकी पूंछ खींच देता है।

घोड़े ने दिखाए दिन में तारें

घोड़े की पूंछ खींचने वाले शख्स को लगा होगा कि ऐसा करने पर घोडा कुछ नहीं करेगा। पर शख्स ने जैसा सोचा होगा, हुआ उससे बिलकुल उल्टा। शख्स ने जैसे ही घोड़े की पूंछ खींची, वैसे ही घोड़े ने ज़ोर से उसके चेहरे पर लात मारी। लात पड़ने के बाद शख्स सड़क पर गिर गया और उसे दिन में तारें दिख गए।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर 7 सेकंड में तस्वीर में लिली पैड्स के बीच छिपे कछुए को ढूंढ दिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस