12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर फोटोग्राफर ने एक मॉडल की हाथियों के साथ खींची चौंकाने वाली तस्वीरें

जर्मनी के हैम्बर्ग में जन्मीं एक मशहूर फोटोग्राफर ने हाथियों के साथ एक मॉडल की न्यूड तस्वीरें खींचकर एक लोगों के सामने अपनी हैरान कर देने वाली कला का प्रदर्शन किया है।

2 min read
Google source verification

image

sandeep srivastava

Nov 01, 2015

जर्मनी के हैम्बर्ग में जन्मीं एक मशहूर फोटोग्राफर ने हाथियों के साथ एक मॉडल की न्यूड तस्वीरें खींचकर लोगों के सामने अपनी हैरान कर देने वाली कला का प्रदर्शन किया है। ऐसी तस्वीरें खींचने वाली जर्मन फोटोग्राफर वेनेसा वोन अपनी इस तरह की तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वेनेसा ने साल 2005 में विक्‍टोरिया बेकहम की न्यूड तस्‍वीरें खींचकर खूब चर्च बटोरी थी।

हाल ही में वेनेसा ने अपनी तस्‍वीरों की श्रृंखला में एक न्‍यूड मॉडल की सर्कस के हाथियों के साथ तस्‍वीरें ली हैं। इन तस्‍वीरों में मॉडल हाथियों के साथ बेहद कामूक पोज में नजर आ रही है।
P3
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक वेनेसा ने अपने लेटेस्‍ट कलेक्‍शन के माध्‍यम से प्रकृति और इंसानों के रिश्‍ते को बताने की कोशिश की है।

खुद वेनेसा की मानें तो वो इंसान और प्रकृति के संबंधों, ताकत और कमजोर‍ियों को दिखाने के लिए प्रेरित हुई है। उनका कहना है कि अपनी तस्‍वीरों की इस श्रृंखला में उन्‍होंने कंट्रास्‍ट के माध्‍यम से ताकत और भंगुरता को दिखाने की कोशिश की है।

इन तस्‍वीरों के लिए वेनेसा 2013 में नी सर्कस के मालिक नी परिवार से मिली और इसके बाद उन्होंने हाथियों से दोस्‍ती की, जिससे कि हाथी उन्हें इस तरह की इंटिमेट तस्‍वीरें लेने दें।
p2
बताया जा रहा है कि वेनेसा ने अपनी इस नए कलेक्शन के जरिए उन्होंने रिचर्ड ऐवेडोन के मशहूर फोटो डोविमा विद एलिफेंट को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है। अपने काम में वेनेसा ने रिचर्ड की तस्‍वीरों से प्रेरणा लेते हुए एक महिला के एलिगेंस और ग्रेस के साथ ही उसके पास बैठी असाधारण ताकत के सामने उसकी बॉडी की भंगुरता को दर्शाने की कोशिश की है।