
दुनिया में ऐसे कई आईलैंड हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करते हैं। इन्हें देखने के लिए लोग भी दूर देशों से यात्रा करते हुए आते हैं। लेकिन कुछ आईलैंड ऐसे भी हैं जहां जाना किसी के लिए खतरे से खाली नहीं है। ऐसा ही एक आईलैंड है जहां जाना तो दूर लोगों के लिए पैर रखना भी दूर की बात है। हम बात कर रहे हैं 'इलाहा दा क्यूइमादा' की जिसे 'स्नेक आइलैंड' के नाम से भी जाना जाता है।
स्नेक आइलैंड के नाम से मशहूर यह जगह अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। लेकिन इस आइलैंड की खूबसूरती देखने की कोशिश करने से बेहतर है दूर से ही उसे आनंद लेना, क्योंकि यहां जाना किसी के बस की बात नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बहुत सारे सांप हैं। इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि उनके डसने मात्र से ही आपकी मौत होना तय है।
इस आईलैंड पर सांपों की संख्या 2000 से 4000 के बीच तक है, जो बहुत खतरनाक होते हैं। इसके अलावा, यहां का वाइपर सांप 'Golden Lancehead' भी बहुत ज़हरीला होता है, जिसका जहर बहुत खतरनाक होता है। जिसे ये सांप काट देते हैं, उसकी मौत निश्चित है।
यह भी पढ़े - 3 फीट लंबे दूल्हे से शादी करने पहुंची दुल्हन, इस अनोखी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा
बता दें कि यह आइलैंड पहले ब्राज़ील मेनलैंड का हिस्सा था, लेकिन समुद्री जलस्तर बढ़ने के कारण इसे अलग कर दिया गया। हालांकि यहां के सांपों ने लोगों को इतनी तकलीफ दी कि लोग इसे छोड़कर चले गए। 1920 तक इस आइलैंड पर घनी आबादी थी, लेकिन बाद में सांपों ने एक लाइटहाउस कीपर और उसके परिवार की मौत कर दी। इसके बाद से यहां आम इंसानों की आने की पाबंदी है, और ब्राज़ील की नैवी ने इसे अपनी सुरक्षा के लिए बंद कर दिया है।
यह भी पढ़े - दुनिया का इकलौता पर्वत जहां मौजूद हैं 800 से ज्यादा मंदिर, अनोखी है इसके पीछे की कहानी
Published on:
03 Aug 2023 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
