25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की सबसे लग्जरी जेल, जहां कैदियों को मिलती है हॉस्टल से भी ज्यादा सुविधा

luxurious prisons : जेल का नाम सुनते ही दो वक्त की सूखी रोटी और छोटा सा गंदा सा कमरा याद आ जाता है। लेकिन दुनिया में कुछ जेल ऐसी भी हैं, जहां कैदियों को आलीशान सुविधाएं दी जाती हैं।

3 min read
Google source verification
most_luxury_prisons_in_world_where_prisoners_get_many_facilities_know_interesting_facts.jpg

आमतौर पर जेल में कैदियों को तीन वक्त का खाना दिया जाता है। उन्हें एक छोटे से कमरे में रखा जाता है। जिसमें एक बेहद ही गंदा बाथरूम होता है। कैदियों के लिए यहां जिंदगी गुजारना काफी कठिन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी जेल में ऐसा नहीं है। कुछ जेल ऐसी भी हैं, जहां कैदियों को लग्जरी सुविधाएं दी जाती हैं। ये लग्जरी सुविधाएं किसी होटल से भी ज्यादा हो सकती हैं। ऐसे में कैदियों को शायद सजा का अफसोस ही नहीं होगा। आइए जानते हैं इन जेलों के बारे में...


बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे


यह जेल नॉर्वे के ऑस्लोफजॉर्ड में मौजूद बस्टॉय आइलैंड पर बना है। इस जेल में सौ से ज्यादा कैदी बंद हैं। इस जेल में कैदियों को तमाम सुविधांए दी जाती हैं। यहां कैदियों के मनोरंजन के लिए भी कई साधन मौजूद हैं। इसमें टेनिस, घुड़सवारी, मछली पकड़ना यहां तक की सनबाथ जैसी सुविधाएं हैं। बेहद कम सिक्योरिटी गार्ड होने के कारण यहां कैदियों को जेल का अहसास भी नहीं होता है।



ओटागो करेक्शन फैसिलिटी, न्यूजीलैंड

इस जेल में बंद कैदियों को उनकी स्किल को डेवलप करने का पूरा मौका दिया जाता है। यहां उन्हें आरामदायक कमरे, और सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। जेल की ओर से यही प्रयास रहता है कि यहां से निकलने के बाद हर कैदी किसी एक्टिविटी में एक्सपर्ट हो और वह एक बेहतर जीवन जी सके।

यह भी पढ़े - ये रहे दुनिया के अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर आप भी पड़ जाएंगे हैरत में


जस्टिस सेंटर लोबेन, ऑस्ट्रिया


इस जेल में हर कैदी का एक पर्सनल रूम होता है, जिसके साथ प्राइवेट बाथरूम और एक किचन भी मिलता है। कैदी के मनोरंजन के लिए एक टीवी की भी सुविधा होती है। इसके अलावा कैदियों को जिम और बास्केटबॉल कोर्ट भी होता है।


एचएमपी अडडेवेल्ल, स्कॉटलैंड


इस जेल को लर्निंग प्रिजन भी कहा जाता है। दरअसल यहां कैद बंदियों को हफ्ते 40 घंटे कोई न कोई स्किल सिखाई जाती है। ताकि कैदी जेल से निकलने के बाद एक अच्छी जिंदगी और अच्छी कमाई के काबिल बन सकें। इसलिए यहां 700 से ज्यादा बंद कैदियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ये दुनिया की सबसे अच्छी जेलों में से एक है।


अरजुएज़ प्रिजन, स्पेन


यह जेल इतनी खास है कि इसे इंसानियत की एक बड़ी मिसाल माना जा सकता है। दरअसल जिन कैदियों के बच्चे छोटे होते हैं, वह अपने परिवार के साथ भी यहां रह सकते हैं। इतना ही नहीं यहां बच्चों के लिए स्कूल की सुविधा भी है, ताकि कोई भी कैदी अपने पेरेंटहुड से वंचित ना रह सके।

यह भी पढ़े - दुनिया का इकलौता पर्वत जहां मौजूद हैं 800 से ज्यादा मंदिर, अनोखी है इसके पीछे की कहानी