बता दें, स्टेफनी ने यह बात अपने पति से बताई, जिसके बाद उसके पति ने इस मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने को कहा, क्योंकि जहर शब्द पहले ही दिए गए शब्दों में मौजूद था। इसके बाद स्टेफनी इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि आप लोगों के पास ही सिर्फ विचित्र बच्चे नहीं हैं। स्टेफनी फरनियोक्स के अनुसार, उनकी बेटी काफी खुश और हमेशा पढ़ते रहने वाली लड़की है। उसके हाथ में हमेशा एक किताब रहती है। उसे कभी होमवर्क के लिए टोकना नहीं पड़ता है। वह काफी समझदार भी है आैर लोगों से काफी समझदारी से बातें करती है।