
डर हर किसी को लगता है। किसी को ज्यादा या किसी को कम। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें भूत—प्रेत से संबंधित बातों पर कोई विश्वास नहीं होता है। ऐसे लोगों को डर का सामना करने में बेहद मजा आता है। शिकागो में एक ऐसा होटल जहां लोग मौत का सामना कर सकते थे। बता दें इस होटल का निर्माण एक मशहूर सीरियल किलर की कहानी से प्रेरित होकर बनाया गया है। दरअसल ये होटल शिकागो में स्थित है। इसका कार्यभार Dr. H.H. Holmes के ऊपर था। Holmes वास्तव में कोई डॉक्टर नहीं था बल्कि वो इसे एक उपनाम के तौर पर प्रयोग करता था।
Holmes पर इंसानों को मौत के घाट उतारने का खूंमार तब चढा जब वो शिकागो के ही एक फार्मेसी में काम करता था। ये फार्मेसी Dr. E.S. Holton का था। Holton के मौत के बाद Holmes उनकी पत्नी पर इस बात का दवाब डाला कि वो दवाई की उस दुकान को उसे बेच दे। इसके कुछ समय बाद उनकी पत्नी अचानक गायब हो गई। हालांकि अंदेशा इसी बात का लगाया जा रहा था कि Holmes ने ही उसे मार डाला। इसके बाद Holmes ने पूरी इमारत को ही फार्मेसी से खरीद डाला जिसे स्थानीय लोग “the Castle” के नाम से जानते थे।
Holmes इस इमारत को एक होटल का रूप देना चाहता था। उसने खुद इस होटल को डिजाइन किया। इमारत में कई रहस्यमयी गलियारों का निर्माण किया गया। कई तहखाने बनाए गए। कुछ कमरों को एअर टाइट बनाया गया जैसे कि ये कोई कमरा न होकर गैस चेम्बर हो और तो और इसमें एक शमशान का भी निर्माण किया गया।
वो यहां लोगों को मारकर उनकी हड्डियों को मेडिकल कॉलेज में बेच देता है। उनके अंग—प्रत्यंगों को भी वो बाजार में बेच देता था। इस इमारत की बेसमेंट खून, जहर की शीशीयों से भरी पड़ी थी। आज इस होटल के स्थान पर यहां एक पोस्ट आॅफिस है। लोगों का ऐसा कहना है कि यहां आज भी इंसानों की दबी हुई चीखें सुनाई देती है।
Published on:
18 Apr 2018 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
