scriptखौलते हुए इस नदी के बारे में आज भी लोग हैं अनजान, गिर गए तो मिनटों में पक जाएगा पूरा शरीर | Mysterious boiling water river in Peru | Patrika News

खौलते हुए इस नदी के बारे में आज भी लोग हैं अनजान, गिर गए तो मिनटों में पक जाएगा पूरा शरीर

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2019 01:09:56 pm

Submitted by:

Arijita Sen

स्थानीय निवासी इसे ‘शनय टिम्पिश्का ’ के नाम से बुलाते हैं

boiling water river

खौलते हुए इस नदी के बारे में आज भी लोग है अनजान, गिर गए तो मिनटों में पक जाएगा पूरा शरीर

नई दिल्ली। नदी के किनारे शान्ति से बैठना हम में कई लोगों को बेहद पसंद है, लेकिन आज हम आपको जिस नदी के बारे में बताने जा रहे हैं वहां चंद मिनटों के लिए आराम से बैठना किसी भी इंसान के लिए संभव नहीं है वजह है नदी का उबलता हुआ पानी।

boiling water river

जी हां, दक्षिण अमरीका के पेरू के जंगलों में एक ऐसी ही रहस्यमयी नदी है जिसका पानी हमेशा खौलता रहता है। नदी के पानी का तापमान 50 से 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। हालांकि कुछ जगहों में इसका तापमान 100 डिग्री तक पहुंच जाता है। यानि कि इसमें आप चाय से लेकर खाना तक पका सकते हैं।

boiling water river

25 मीटर चौड़ी और 6 मीटर गहरी इस नदी में गिरने से कई छोटे जानवरों की मौत हो जाती है।अगर कोई इंसान एक सेकेंड से भी कम समय के लिए इसमें अपना हाथ डाले तो गहरे घाव होने की प्रबल संभावना है।

boiling water river

इस प्रकार के पानी के स्त्रोत की कल्पना ज्वालामुखी के पास वाले इलाके में ही किया जा सकता है। इस वजह से अमेजन बेसिन में एक सक्रिय ज्वालामुखी से 400 मील की दूरी पर स्थित इस नदी के बारे में साल 1930 से पहले तक किसी को पता नहीं था।

boiling water river

साल 2011 में सरकारी तौर पर इस नदी की पुष्टि की गई। यहां के स्थानीय निवासी इसे ‘शनय टिम्पिश्का ’ के नाम से बुलाते हैं जिसका मतलब है ‘सूरज की गर्मी से उबलने वाली नदी’।

boiling water river
आज भी स्थानीय लोगों और कुछ शोधकर्ताओं के अलावा इसके बारे में ज्यादातर लोग अनजान है।

ये भी पढ़ें: हर साल अपने-आप ही बढ़ रहा है इस शिवलिंग का आकार, अब तक कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो