
दुनिया में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। इनमें से कुछ जगहें ऐसी भी हैं जिनकी अनसुलझी पहेलियों का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा सके हैं। कई तो ऐसे रहस्य हैं जो चाहकर भी सुलाझाए नहीं सुलझते हैं। धरती पर कई रहस्यमयी आईलैंड मौजूद हैं जिनमें कुछ ऐसी चीजे होती हैं जिसके बारे में केवल जाकर ही काफी हैरानी होती है, उसे देखने के बारे में तो कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसे ही एक आईलैंड के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
दिल के आकार का है ये आईलैंड
आज हम बात करेंगे स्कॉटलैंड के 'आइनहैलो द्वीप' नाम के एक रहस्यमयी आईलैंड की जिसके रहस्य के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 'आइनहैलो द्वीप' दिल के आकार का आईलैंड है, जो देखने में काफी खूबसूरत है। इसकी खासियत है कि यहां आने वाले टूरिस्ट को यह आईलैंड अपनी ओर खींच लेता है। हालांकि यहां आना इतना आसान नहीं है। आप साल में सिर्फ एक दिन ही 'आइनहैलो द्वीप' पर आ सकते हैं।
रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित
ऐसा इसलिए है क्योंकि 'आइनहैलो द्वीप' पर आने के लिए सिर्फ एक दिन की इजाजत दी जाती है। यानि कि आप साल के 365 दिनों में से 364 दिन यहां पर नहीं जा सकते। आपको बता दें कि ये द्वीप इतना ज्यादा छोटा है कि आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसे नक्शा में ढूंढना भी बहुत ही मुश्किल है। इस आईलैंड को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं।
यह भी पढ़े - यहां मौजूद है देश की रहस्यमयी झील! जहां अपने आप बदलता है झील का पानी
आईलैंड पर रहती हैं जलपरियां
पुराणों कथाओं की बात करें तो 'आइनहैलो द्वीप' पर भूत-प्रेतों का वास है। कहते हैं कि यहां कई बुरी आत्माओं का साया है। जिसके कारण अगर कोई भी व्यक्ति इस आईलैंड पर जाने की कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं इस आईलैंड को हवा में गायब कर देती हैं। कहा ये भी जाता है कि इस आईलैंड पर जलपरियां भी रहती हैं, जो केवल गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर आती हैं।
इस कारण किया था पलायन
स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली के मुताबिक, कई हजारों साल पहले आइनहैलो द्वीप पर लोग रहते थे लेकिन साल 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई जिसके चलते यहां रहने वाले लोग इस आईलैंड को छोड़कर कहीं और जाकर बस गए। इस आईलैंड से और कोई अन्य जानकारी नहीं है जैसे कि ये कब बना था इत्यादि लेकिन इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
यह भी पढ़े - दुनिया के लिए आज भी रहस्य है नॉर्थ सेंटिनल द्वीप, यहां घुसने का मतलब सिर्फ मौत!
Published on:
12 Jul 2023 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
