
Holmfield Village
दुनियाभर में कई ऐसी जगह हैं जहाँ पर अजीब और रहस्यमयी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में सुनकर हर किसी को हैरानी होती है। इन घटनाओं की वजह भी लोगों को पता नहीं होती, पर इनसे उनके मन में डर पैदा हो जाता है और कई बार उनकी ज़िंदगी भी डर के माहौल में बीतती है। ऐसा ही एक मामला है इंग्लैंड (England) के एक गाँव का। होल्मफील्ड (Holmsfield) नाम के इस गाँव की एक अजीब और रहस्यमयी घटना से वहाँ के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
क्या है डर की वजह?
दरअसल इंग्लैंड के होल्मफील्ड गाँव में लोगों को एक रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई देती है। इसी वजह से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
इंग्लैंड के होल्मफील्ड गाँव के लोगों को अपने गाँव से लगाव है। पर उन्हें दिन-रात एक रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई देती है। लोगों को इस आवाज़ की वजह और यह कहाँ से आती है, इस बारे में कुछ पता नहीं है। इस आवाज़ से होल्मफील्ड गाँव के निवासी प्रभावित होते हैं और डर के माहौल में रहते हैं। यहाँ के लोगों का शांति से सो पाना भी मुश्किल होता है। रिपोर्ट के अनुसार इस गाँव के लोगों को पिछले कुछ सालोँ से यह रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई दे रही है पर इसके पीछे का राज़ पता नहीं चल पाया है। इस आवाज़ से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर तो असर पड़ता ही है, कुछ लोगों के अनुसार इस आवाज़ से उनके दिमाग की नसें भी फटती हैं। गाँव के निवासी इस आवाज़ के बारे में शिकायत भी कर चुके हैं पर इसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर इस शख्स ने खुद को बताया टाइम ट्रैवलर, 2023 के बारे में की 3 अजीब भविष्यवाणी
Published on:
16 Dec 2022 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
