17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौरमंडल के 7वें ग्रह की स्टडी करेगा NASA, शेयर की युरेनस की खूबसूरत तस्वीर

NASA Share Uranus Photo: सौर मंडल पृथ्वी के अलावा भी कई ग्रह मौजूद हैं। वैज्ञानिक आए दिन इन ग्रहों पर जिंदगी ढूंढने में लगे रहते हैं। मंगल ग्रह पर यह कोशिश सबसे ज्यादा रहती है। वहीं अब नासा ने युरेनस पर स्टडी करने का प्लान किया है।

2 min read
Google source verification
nasa_shared_a_beautiful_picture_of_uranus_which_is_part_of_7th_house_of_solar_system.png

आज हम बात करेंगे ब्रम्हांड की जिसमें कई सारे ग्रह, असंख्य तारे और उल्कापिंड मौजूद हैं। इनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी सांइटिस्ट के जरिए ही प्राप्त होती है। क्योंकि साइंटिस्ट्स पूरे ब्रम्हांड पर नजर रखने की कोशिश करते हैं। जब भी वहां कोई गतिविधि होती है जो पृथ्वी को प्रभावित कर सकती है तो वैज्ञानिकों को काफी ज्यादा अटेंटिव रहना पड़ता है। बात अगर सौर मंडल की करें, तो इसमें पृथ्वी के अलावा भी कई ग्रह मौजूद हैं। वैज्ञानिक आए दिन इन ग्रहों पर जिंदगी ढूंढने में लगे रहते हैं। मंगल ग्रह पर यह कोशिश सबसे ज्यादा रहती है। वहीं अब नासा ने युरेनस पर स्टडी करने का प्लान किया है।

बता दें कि नासा ने हाल ही में सौरमंडल के इस सातवें ग्रह युरेनस के पिछले हिस्से की तस्वीर जारी की है। नासा ने युरेनस के पिछले हिस्से को स्टडी करने का फैसला किया है। बर्फ से भरे इस बड़े ग्रह पर नासा रिसर्च करने वाली है। जिसके लिए उसने कई एक्सपर्ट्स से बातचीत भी कर ली है। अपनी इस रिसर्च के लिए नासा नए होराइजन स्पेसक्राफ्ट को इस्तेमाल करेगा। इसके जरिए युरेनस और नेप्च्यून की स्टडी करेगा।

नासा ने अपने इस रिसर्च के लिए उन स्पेस वॉचर्स को निमंत्रित किया है, जिनके पास 16 इंच से छोटा टेलिस्कोप है। ये लोग इस स्पेस मिशन में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्हें दोनों ग्रह, नेप्च्यून और युरेनस पर नजर रखनी होगी। इस साल सितंबर के महीने में नासा अपने न्यू होराइजन स्पेसक्राफ्ट का कैमरा दोनों ग्रहों के पिछले हिस्से को रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा कि इन ग्रहों के पिछले हिस्से को स्टडी किया जाएगा। अपन इस प्रोजेक्ट के लिए नासा ने आम लोगों को भी अपने साथ जुड़ने का मौका दिया है।

यह भी पढ़े - ये है दुनिया की सबसे महंगी कॉकटेल, कीमत सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश