5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात की अगली सुबह ही घर से गायब हो गई दुल्हन, कमरे में दिखा ऐसा नज़ारा कि मच गई चीख-पुकार

इतना कुछ जानने के बाद पंकज के घर में कोहराम मच गया।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 30, 2018

bride

सुहागरात की अगली सुबह ही घर से गायब हो गई दुल्हन, कमरे में दिखा ऐसा नज़ारा कि मच गई चीख-पुकार

नई दिल्ली। आज कल की महिलाओं को अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। काफी ठोक-पीट के बाद जब बेटे के लिए मां कोई लड़की पसंद करती है तो वह अपनी होने वाली बहू से काफी उम्मीदें रखती हैं। लेकिन बिहार के भभुआ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने शादी के एक दिन बाद ही ससुराल में गजब कांड कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल में जो आतंक मचाया, उसने हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल शीला देवी ने अपने बेटे पंकज (40) की शादी संगीता (25) से की थी। पंकज और संगीता की शादी एक स्थानीय मंदिर में हुई थी।

शादी के बाद संगीता विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। संगीता ने सुहागरात के समय किसी तरह का एक शारीरिक कष्ट का बहाना बनाया और दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। पंकज उसी कमरे में सोया था, जिसे दोनों के लिए काफी सजाया गया था। लेकिन अगली सुबह जब घर वाले बहू को आवाज़ लगाने लगे तो उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसी बीच पंकज के घर वालों ने देखा कि उनकी नई-नवेली बहू घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने और 20 हज़ार रुपये नकद लेकर फरार हो गई है। इतना कुछ जानने के बाद पंकज के घर में कोहराम मच गया।

पंकज के परिजनों ने दोनों का रिश्ता तय कराने वाले बिचौलिए को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद बिचौलिए ने पंकज के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उसे दो-चार दिन में उनके सामने लाकर खड़ा कर देगा। लेकिन बिचौलिए के तमाम दावों के बाद भी दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद थक-हारकर पंकज के घर वालों ने संगीता और बिचौलिए के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी संगीता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग