
Goddess Kali
इसके बाद बच्ची को देखने और दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे। रातभर लोगों ने भजन-कीर्तन किया, जो अब तक जारी है। देखते ही देखते मां काली के रूप में बच्ची के जन्म लेने की बात पूरे गांव में फैल गई। लोगों के ऊपर अंधविश्वास इस कदर हावी हुआ कि जिसकी जेब में जो था, लोगों ने निकाल कर चढ़ा दिया। लाल चुनरी में लिपटे मृत नवजात पर अभी तक करीब 10 हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया जा चुका है।
बच्ची को जन्म देने वाली मां कृष्णा के मुताबिक, गांव में रिवाज है कि लड़की का पहला बच्चा उसके मायके में होता है। इसीलिए वह दो महीने पहले ही मायके आ गई थी। ऐसे में उसके ससुरालवाले कह रहे हैं कि बच्ची को वह अपने गांव ले जाकर दफन करेंगे। वहीं, मायके पक्ष के लोग नवजात को नहीं ले जाने दे रहे है। इस वजह से अभी तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।
Published on:
22 Jan 2017 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
