अजब गजब

सोते हुए पति के साथ ऐसी हरकत: महिलाओं के कपड़े पहनाकर खींची फोटो और फिर…

वैसे इस दुनिया में क्रिएटिव आइडिया लोगों की कोई कमी नहीं है। कपड़े बचने के लिए लोग कई प्रकार के आइडियाज पर काम करते है।

2 min read
wearing women

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस के कारण सभी प्रकार के काम धन्धे चौपट हो गए। इस वायरस से ज्यादा नुकसान फैशन इंडस्ट्री को उड़ाना पडा है। जिसके वजह से व्यापारियों को अपने खर्चो में कटोती करनी पड़ रही है। वैसे इस दुनिया में क्रिएटिव आइडिया लोगों की कोई कमी नहीं है। कपड़े बचने के लिए लोग कई प्रकार के आइडियाज पर काम करते है। आपने देखा होगा कि कपड़े की स्टोर के बाहर पुतले कपड़े पहने खड़े रहते है। लेकिन एक महिला ने अपने पति को ही महिला मॉडल बना दिया। उन्होंने अपने सोते हुए पति को महिलाएं के कपड़े पहनाकर उसकी बहुत सारी फोटो क्लिक कर ली। इतना ही नहीं इसके बाद इन फोटो को उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

पति को बनाया महिला मॉडल
दरअसल, फिलीपींस में एक महिला ऑनलाइन बुटीक चलाती हैं। ग्राहकों को बढ़ाने के लिए और बिक्री में इजाफा करने के लिए महिला ने गजब का तरीका खोज निकाला। उन्होंने जब अपने सोते हुए पति का इस्तेमाल एक मॉडल की तरह किया। जिसको देखकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने यह सब ऑनलाइन कपड़े बेचने के लिए किया। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत सारी फोटो वायरल हो रही है। प्रचार के लिए इस महिला ने जो तरीका खोजा वो सोशल मीडिया पर इतना मशहूर हुआ कि महिला की सेल बढ़ गई।


पति को पहनाए स्कर्ट-टॉप
फिलीपींस के जोसिलेन में रहने वाली जाजारीनो कैडे ऑनलाइन बुटीक चलाती हैं। एक दिन उन्होंने अपने पति को सोते हुए देखा तो उन्हें आइडिया आया कि वो अपने सोते हुए पति को ही अपने नए डिजाइन्स के कपड़ों के लिए मॉडल की तरह इस्तेमाल कर लें। उन्होंने अपने सोते हुए पति को स्कर्ट, टॉप, जींस और महिलाओं की तरह-तरह की ड्रेस पहनाकर उनकी तस्वीरें खींची। इन तस्वीरों को उन्होंने अपनी बिजनेस के फेसबुक पेज पर लगा दिया। फिर क्या था, उनके पति की ये तस्वीरें वायरल हो गईं।

महिला की हो रही है तरीफ
इसके कैप्शन में लिखा, पुतला नहीं है? कोई बात नहीं। कोशिश जरूरी है। सोशल मीडिया पर लोग इस महिला के क्रिएटिव आइडिया की खूब तारीफ कर रहे है। कुछ ने कहा कि इस महिला से सीखे सोते हुए आदमी से भी काम निकालना है। इसके कमेंट में एक शख्स ने लिखा कि महिला अपनी पर आ जाए तो वह कुछ भी करवा सकती है। उसके सामने यह तो कुछ भी नहीं है।

Published on:
31 Jan 2021 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर