24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई में अब दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत की तैयारी

आसमान छूती बुलंदी : 828 मीटर के बुर्ज खलीफा के बाद नए टावर की योजना का ऐलान, नाम और ऊंचाई का खुलासा नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
दुबई में अब दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत की तैयारी

दुबई में अब दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत की तैयारी

दुबई. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के बाद दुबई में एक और गगनचुंबी इमारत खड़ी करने की तैयारी चल रही है। यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत होगी। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। नई इमारत की ऊंचाई और नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह इमारत दुबई की रियल एस्टेट कंपनी अजीजी डेवलपमेंट बनाएगी। इसके सीईओ फरहाद अजीजी नेे कहा, मेरे पिता मीरवाइज अजीजी को हाल ही बीबीसी पर्सिया पर आमंत्रित किया गया था। वहां उन्होंने दुबई में नया टावर बनाने की योजना का ऐलान किया। यह बुर्ज खलीफा के साथ आसमान साझा करेगा। अजीजी ने पहले बताया था कि यह टावर शेख जायद रोड पर बनेगा। उन्होंने कहा, नए टावर का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। उनके पिता ने 1989 में 500 डॉलर के साथ कंपनी की शुरुआत की थी।

सबसे ज्यादा गगनचुंबी इमारतों का शहर

दुबई गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर है। वहां 108 इमारतें 180 मीटर से ऊंची हैं। इसके अलावा 248 इमारतें करीब 100 मीटर ऊंची हैं। दुनिया में और कहीं इतनी ऊंची इमारतें नहीं हैं। दुबई में दूसरी सबसे बड़ी इमारत मरीना 101 है। इसकी ऊंचाई 425 मीटर है। दुबई में पहली गगनचुंबी इमारत दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (184 मीटर) 1979 में बनी थी। इसे शेख रशीद टावर भी कहा जाता है।

दुनिया की 7 सबसे ऊंची इमारतें

1. बुर्ज खलीफा, दुबई 828 मीटर

2. मर्डेका 118, मलेशिया 679 मीटर

3. शंघाई टावर, चीन 632 मीटर

4. अबराज अल बैत क्लॉक टावर, सऊदी अरब 601 मीटर

5. पिंग फाइनेंस सेंटर, चीन 599 मीटर

6. लोट्टे वर्ल्ड टावर, दक्षिण कोरिया 555 मीटर

7. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, अमरीका 541 मीटर