
बेशक सबने अपनी जिंदगी में एक बार तो सांप को देखा ही होगा। गर्मी या सदिर्यों के समय भले ही न दिखाई दें लेकिन बरसात के समय में अक्सर इन्हें रेंगते हुए देखा जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बरसात आते ही जैसे ज़मीन में पानी बढ़ता है, सांप बिलों से बाहर आकर घूमने लगते हैं। यही कारण है कि लोगों को झाड़ियों या फिर ज्यादा घास-फूस वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सांप का ज़हर तो तेज़ होता ही है, लेकिन इनकी चाल भी कम से कम इतनी तेज़ तो होती है कि वो अगर आपके पीछे पड़ जाएं तो आपका दिमाग एक बार को घूमने लगता है।
वैसे तो सांपों की कई कई प्रजाति होती है। इनमें से 200 -250 प्रजातियां ऐसी होती हैं, जो अपने ज़हर से किसी भी इंसान या जानवर की जान ले सकती हैं। इन सब सापों में कोबरा का नाम मशहूर है, जिसे सबसे जहरीला सांप माना जाता है। इसके अलावा वाइपर भी काफी खतरनाक प्रजाति के सांप होते हैं। लेकिन क्या आप भारत के सबसे तेज रेंगने वाले सांप के बारे में जानते हैं? चलिए आपको इसकी रफ्तार भी दिखाते हैं और इसके बारे में बताते भी हैं।
भारत में सबसे तेज रेंगने वाले सांप का नाम रैटस्नेक है। इन्हें यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इन्हें खाने में चूहे बेहद पसंद होते हैं। अब चूहों की स्पीड कितनी तेज होती है ये सब जानते हैं। इसलिए उन्हें पकड़ने में उनसे भी तेज रेंगने वाले यह रैटस्नेक सांप माहिर हैं। इनका रंग कई तरह का हो सकता है। आमतौर पर भारत में यह भूरे या स्लेटी रंग के होते हैं। जबकि अमरीका में पीले ही होते हैं।
यह भी पढ़े - फुटबॉल के मैदान में घुए आया बिन बुलाया मेहमान, भगाने में छूटे पसीने, देखें मजेदार वीडियो
रैटस्नेक के शरीर पर धारियां होती हैं और लंबाई 6 से 10 फीट होती है। पूरे देश में बरसात में इन सांपों को देखा जा सकता है, जिनकी रफ्तार इतनी तेज़ होती है कि ये पलक झपकते ही गायब हो जाते हैं। ये भारत का सबसे तेज़ दौड़ने वाला सांप है। इसी कारण इसे घोड़ा पछाड़ सांप भी कहा जाता है और बहुत सी जगहों पर इसे धमीना सांप भी कहते हैं। हालांकि ये सांप इंसानों के लिए बिल्कुल खतरनाक नहीं है क्योंकि ये ज़हरीला नहीं होता है। यह बस अपनी रफ्तार के लिए ही जाना जाता है।
यह भी पढ़े - चुप नहीं हो रहा था बच्चा, मां ने दूध में शराब मिलाकर पिला दिया और फिर...
Published on:
11 Aug 2023 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
