21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की इस नदी में पानी नहीं बल्कि बहता है खून! वजह आपको कर देगी हैरान

Cusco River : दुनिया में एक ऐसी नदी भी है जिसका पानी का रंग लाल है। इस नदी के पानी को देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। यही कारण है कि इसे कुछ लोग 'खून की नदी' भी कहते हैं।

2 min read
Google source verification
red_river_in_peru_blood_flows_instead_of_water_in_cusco_river_know_why.png

अब तक आपने ऐसी कई नदियां देखी होंगी जिनका पानी का रंग नीला, हरा या फिर मटमैला हो सकता है। कुछ ऐसी नदी भी हैं जिनका पानी का रंग काला होता है। जैसे बात करें यमुना नदी की तो उसका रंग काला है। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसी नदी देखी है, जिसका रंग खून जैसा लाल हो? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी ही नदी के बारे में बताएंगे, जिसका रंग लाल है। यही कारण है कि इसे कुछ लोग 'खून की नदी' भी कहते हैं।

हम बात कर रहे हैं पेरू में बहने वाली लाल रंग की नदी की जिसका नाम कुस्को है। कुस्को नदी साल के कई महीनों तक लाल पानी के साथ बहती है। यह नदी पेरू के कैंचिस प्रांत में विलकानोटा पर्वत श्रृंखला के माध्यम से बहती हुई दिखाई देती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है।

लाल रंग के पानी के साथ बहने वाली कुस्को नदी को देखने के बाद अधिकतर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर किस वजह से नदी का रंग लाल है? वो क्या कारण है, जिसके चलते नीले पानी से लबालब रहने वाली नदी, साल के कुछ महीनों में अपना रंग बदल लेती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पीछे एक खास कारण है।

यह भी पढ़े - अफ्रीका के शराबी जानवर, यहां हाथी से बंदर तक नशे में रहते हैं टुन्न! देखें वीडियो

आपको बता दें कि कुस्को नदी जिस स्थान पर बहती है वहां बलुआ पत्थरों का भरमार है। इन पत्थरों में लौह ऑक्सइड भरा हुआ है। ऐसे में जब बारिश होती है तो लौह ऑक्साइड से भरीं चट्टानें नदी के तल में बहने लगती हैं। ऐसे में नदी का पानी भी लाल रंग या फिर गुलाबी रंग का हो जाता है। हालांकि जब अधिक बारिश होती है तो नदी के पानी का रंग लाल हो जाता है जबकि हल्की बारिश में यह गुलाबी रंग जैसी प्रतीत होती है।

कुस्को नदी अपने स्रोत से निकलने के बाद अर्कोइरिस पालकोयो पर्वत की घाटी तक ही लाल रंग के पानी के साथ बहती है। आगे चलकर कुस्को में कई छोटी नदियां और नहरें मिल जाती हैं, जिसकी वजह से इसका रंग मटमैला होने लगता है। बरहाल, ये नदी पर्यटकों के बीच खासा पॉपुलर है। इस वजह से कुस्को नदी को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

यह भी पढ़े - अफ्रीका के शराबी जानवर, यहां हाथी से बंदर तक नशे में रहते हैं टुन्न! देखें वीडियो