
OMG! एेसी लग्जरी लाइफ जीता है ये कुत्ता, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे आप
नई दिल्ली: अमीर और अमीर होता जा रहा है, और गरीब और गरीब हो रहा है। ये बातें अक्सर हम अपने आसपास सुनते रहते हैं। जाहिर तौर पर ये बातें हम इंसानों के लिए ही करते हैं, लेकिन क्या हो अगर कोई कुत्ता अमीर हो जाए। सिर्फ अमीर ही नहीं इतना अरबों की दौलत का मालिक। जी हां, चौंकिए मत क्योंकि आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वह ऐसे कुत्ते के बारे में है, जिसके पास इतनी दौलत हैं कि खुद का आईलैंड तक खरीद सकता है।
दुनियाभर के धन कुबेरों को पछाड़कर इस एक कुत्ता अब आगे निकल चुका है। जर्मन शेफर्ड प्रजाति के इस कुत्ते का नाम गंथर है। ये कुत्ता दुनिया का सबसे अमीर जानवर होने के साथ ही किसी फेमस स्टार से कम नहीं है। गंथर ऐसी लाइफ जीता है, जो एक अमीर आदमी भी नहीं जीता होगा। उसकी सेवा करने के लिए सैकड़ों नौकर हैं।
बिकनी गर्ल रहती हैं साथ
गंथर किसी स्टार से कम लाइफ नहीं जीता है। वह चश्मा लगाता है। उसके साथ बिकनी गर्ल मौजूद रहती हैं। स्टार की तरह खाना खाता है, जूस पीता है और शिप पर घूमता है। गंथर का हर पल पूरा ध्यान रखा जाता है।
इतने अरब हैं संपत्ति
बता दें, गंथर के पास 14.5 करोड़ डॉलर यानि 9,71,50,00000 रुपए की संपत्ति है। इससे वह कई हवाई जहाज, आईलैंड तक खरीद सकता है। वह करोड़ों रुपए के आलीशान महल में रहता है आैर मौज से जिंदगी बिता रहा है।
कैसे मिली ये संपत्ति
गंथर को ये संपत्ति उसके पिता से मिली है। दरअसल, उसके पिता को ये जायदाद उसकी मालकिन कार्लोत्ता लीबेन्स्टाइन की मृत्यु के बाद मिली। 1992 में मालकिन की मौत के बाद इटली और जर्मनी में स्थित सारी संपत्ति इस कुत्ते के नाम हो गई। कुत्ता आज आलीशान घर में रहता है और मनपसंद खाना खाता है।
Published on:
25 May 2018 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
