3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेत से चुटकियों में बना दिया शानदार जादुई महल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

एक सैंड आर्टिस्ट ने रेत की मदद से ‘जादुई महल’ तैयार किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आपको ‘हैरी पॉटर’ की याद आ जाए।

2 min read
Google source verification
magical palace

magical palace

नई दिल्ली। इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। ये लोग अपनी क्रिएटिविटी से सभी को हैरान कर देते है। कई लोग ऐसे भी है जो अपनी कलाकारी से लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर देते है। इनकी क्रिएटिविटी दुनियाभर में फैंस है। इनके नमूने को देखकर सभी यह सोचने के लिए मजबूतर हो जाते है कि आखिरकार इन लोगों के पास इनते आइडिया कहां से आता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स ने ऱेत पर शा़नदार जादुई महल तैयार कर सभी को चौंका दिया।

यह भी पढ़े :— कोरोना ने छीन ली नौकरी, बंदे की ऐसे बदली किस्मत, निकला 10 लाख रुपए का लकी ड्रॉ

रेत पर जादुई महल
इन अनोखे वीडियो को लियोनार्डो उगोलिनी नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडिया खूब देखा जा रहा है। एक बंदे ने रेत से हॉगवर्ट्स महल तैयार कर दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडिया को देखकर आपको विश्वास नहीं होगा कि ये वाकई रेत से बनाया गया है। अगर आप हैरी पॉटर के फैन नहीं हैं। फिर भी इस वीडियो में बनाया गया ये सुंदर जादुई महल आपको जरूर पसंद आएगा। वीडियो में सैंड आर्टिस्ट ने इस खूबसूरत जादुई महल को तैयार किया है। इसको देख आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

लोग जमकर कर रहे है तारीफ
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आर्टिस्ट महल के मेन टावर को एक लकड़ी के ढांचे की मदद से तैयार कर रहे हैं। इसके बाद आप देखेंगे कि कैसे कुछ ही देर में बिल्कुल जादू की तरह आर्टिस्ट ने पूरा जादुई महल तैयार कर दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। आर्टिस्ट की बहुत तारीफ भी कर रहे हैं और दिल खोलकर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Story Loader