23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैज्ञानिकों ने खोजी अनोखी छिपकली, एक साथ दे सकती है अंडे और बच्चे

Weird Lizard : सिडनी विश्वविद्यालय ने की इस अनोखे जीव की खोज, ये प्रजाति साइफोस इक्वॉलिस के रूप में जाने जाते हैं ये छिपकलियां वातावरण के अनुसार बच्चों को देती हैं जन्म

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Apr 10, 2020

lizard.jpg

Weird Lizard

नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के अजीबो-गरीब जीव पाए जाते हैं। सबकी अलग खासियत होती है। वैज्ञानिकों ने छिपकली (Lizard) की एक ऐसी ही अनोखी प्रजाति की खोज की है, जो सांप की तरह दिखाई देती है और वो दो तरीके से प्रजनन में सक्षम है। आमतौर पर छिपकलियां अंडे देती है, लेकिन ये छिपकली अंडे और बच्चे दोनों एक साथ दे सकती है। इस छिपकली को औपचारिक रूप से साइफोस इक्वॉलिस के रूप में जाना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के वैज्ञानिकों ने तीन पैर की इस छिपकली पर अध्ययन किया है। इसकी खोज सिडनी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने की है। यह छिपकली 'बिमोडल प्रजनन' में सक्षम है, जिसका मतलब है कि वो अंडे भी दे सकती है और बच्चे भी पैदा कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं का मानना है कि ये जीव एक ही समय में दोनों तरीकों से प्रजनन करने में सक्षम है।

सिडनी विश्वविद्यालय के कैमिला व्हिटिंगटन ने बताया कि कुछ वातावरण में, अंडे देना, जीवित रहने के लिए बच्चे देने की तुलना में अधिक फायदेमंद हो सकता है। पिछले शोधों से पता चला है कि तीन-पैर वाला ये जीव विभिन्न जलवायु में बच्चे देने के अलग-अलग विधियों पर भरोसा करते हैं। जैसेर्म क्षेत्रों में ये आमतौर पर अंडे देते हैं। वहीं, न्यू साउथ वेल्स की तरह ठंडे क्षेत्रों में वे बच्चों को जन्म देती हैं।