7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही ‘द ड्रेस’ का ये है राज

आजकल सोशल मीडिया पर एक ड्रेस को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। चर्चा होने की वजह इसका महंगा होना ये फिर कुछ और नहीं, बल्कि सिर्फ रंग है। दरअसल यह ड्रेस रंग बदलती है। 

2 min read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 10, 2015

आजकल सोशल मीडिया पर एक ड्रेस को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। चर्चा होने की वजह इसका महंगा होना ये फिर कुछ और नहीं, बल्कि सिर्फ रंग है। दरअसल यह ड्रेस रंग बदलती है। किसी को ये व्हाइट और गोल्डन दिखाई देती है, तो किसी को ब्लू एंड ब्लैक।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होते ही लोग एक-दूसरे से पूछने शुरू हो गए 'बताओं इसका कलर क्या है', ‘क्या है इस ड्रेस का रंग?’ आदि। इसके बाद लोग इस ड्रेस पर अपनी राय देने लगे। किसी ने इसका कलर व्हाइट और गोल्डन तो किसी ने ब्लू एंड ब्लैक बताया। कुछ ही देर में 'द ड्रेस' फेसबुक और ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

कहां से आई ये 'मिस्ट्री कलर वाली ड्रेस'
दरअसल ये ड्रेस सबसे पहले सोशल साइट टंबलर पर आई थी। एक यूजर ने इस फोटो को टंबलर पर डालकर पूछा था कि ‘क्या इस ड्रेस का रंग सफेद और गोल्डन है या फिर ब्लू और ब्लैक। मैं और मेरे दोस्त आपस में सहमत नहीं हो पा रहे हैं, मेरी मदद करें।

क्या है इस ड्रेस का असली रंग
जिस ड्रेस के कलर को लेकर सोशल साइट्स और इंटरनेट पर इतनी जबरदस्त चर्चा चल रही हो, उसके कलर के बारे में हर कोई जानने की इच्छा रखता है। दरअसल एक मैगजीन के मुताबिक इस ड्रेस का असली रंग 'ब्लू एंड ब्लैक' है, न कि व्हाइट और गोल्डन।

इस वजह से रंग बदलती है ये ड्रेस
जिस ड्रेस को लेकर इंटरनेट पर इतनी चर्चा चल रही है दरअसल यह कुछ और नहीं बल्कि आंखों का धोखा और दिमाग का खेल है। जब रोशनी हमारी आंखों में रेटिना से टकराती है तो अलग-अलग Wavelength के कारण हमें भिन्न-भिन्न रंग दिखते हैं।

रेटिना से प्रकाश के टकराने पर आंखों के न्यूरोंस में हरकत होती है और दिमाग तक सिग्नल पहुंचता है। इस सिग्नल को दिमाग प्रॉसेस करता है और आंखों के सामने एक रंग रख देता है। हमारी आंखें पूरे दिन के समय में बदलते रंग देखने की अभ्यस्त होती हैं। इस वजह से होने वाले धोखे से कपड़ों का रंग दिन के समय सफेद और गोल्डन दिखता है।