अजब गजब

सांप से भी ज्यादा खतरनाक है ये विचित्र जीव, थूक में इतना जहर कि पड़ते ही गल सकता है शरीर

Shrew is dangerous creature : छछूंदर की आंखों की रौशनी कमजोर होती है, मगर वो अपने सूंघने की क्षमता से काम करता है छछूंदर अपने से पचास गुणा बड़े जानवर को मारकर खा सकता है

2 min read
Dec 28, 2019
Shrew is dangerous creature

नई दिल्ली। यूं तो सांप को सबसे जहरीला जीव (posinous animal) माना जाता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताएंगे वो सांप से भी ज्यादा खतरनाक है। इस जीव का नाम छछूंदर है। इसकी थूक (saliva) में इतना ज्यादा जहर होता है कि इसके शरीर में पड़ते ही ये गल सकता है। छछूंदर (shrew) एक ऐसा जीव है जो जमीन में किलेनुमा घर बनाकर रहता है।

छछूंदर (Cahachunder) भले ही एक या दो साल तक जीता है। मगर ये इतना तेज और घातक होता है कि ये अपने से पास गुना बड़े जीव को भी मार कर खा सकता है। छछूंदर चूहे जैसा दिखने वाला एक खतरनाक जीव (dangerous animal) है। छछूंदर बीस मिनट में काफी गहरा गड्ढा खोद सकता है। इसे दुनिया का सबसे भूखा जीव भी कहा जाता है। खुदाई करने के लिए यह जीव अपनी नाक का उपयोग करते हैं। उनके पास नली के समान नाक के बाहर की तरफ निकली हुई पतली उंगलियां होती हैं। वे अंधेरे में अपने घरों में जाने के लिए इन उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।

छछूंदर की आंखों की रौशनी भले ही तेज न हो मगर इनके सूंघने और स्पर्श करने की क्षमता बहुत खास समझी जाती है। छछूंदर इतना जहरीला जीव है कि इसे कोई और जीव नहीं खा सकता। पूरी दुनिया में केवल उल्लू ही एक ऐसा जीव है जो इसे मार कर खा सकता है। छछूंदर के थूक में जहर होता है। इंसान को काट जाए तो उसे लकवा मार सकता है। ये खाना भी बहुत ज्यादा खाते है। बताया जाता है कि एक छछूंदर अपने वजन के बराबर का खाना हर तीन घंटे में खा लेता है।

Published on:
28 Dec 2019 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर