scriptकैब से सस्ता बुक हो रहा था चॉपर, महिला ने डाला स्क्रीन शॉट तो लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन | A Woman was Booking Cab From New York,She Gets Chopper Option Cheaper | Patrika News
अजब गजब

कैब से सस्ता बुक हो रहा था चॉपर, महिला ने डाला स्क्रीन शॉट तो लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

Online Cab Booking : न्यूयॉर्क का है मामला, महिला ने स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर किया शेयर

नई दिल्लीDec 27, 2019 / 10:14 am

Soma Roy

Online Cab Booking

Online Cab Booking

नई दिल्ली। अगर आप कहीं जाने के लिए कैब बुक करते हैं। मगर उससे सस्ते रेट में आपको चॉपर (Chopper) को विकल्प मिलें तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर-सी बात है कि आपकी लॉटरी निकल आएगी। ऐसा ही कुछ न्यूयॉर्क की एक महिला के साथ हुआ। वह कहीं जाने के लिए कैब बुक (Online cab book) कर रही थी। तभी उसे विकल्प में हेलीकॉप्टर का किराया सबसे कम दिखाई दिया।
बिल गेट्स बनें सीक्रेट सेंटा, लड़की को 37 किलो का दिया भारी भरकम तोहफा

महिला का नाम John F Kennedy है। वह एयरपोर्ट से कैब बुक कर रही थी। उसे सबसे सस्ता जो विकल्प नजर आया वो था चॉपर का। महिला ने इसका स्क्रीन शॉट ले लिया। जिसे Nicole Loves Harry नाम के ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें UberX, Uber Pool और Copter के तीन विकल्प् नजर आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि इसमें सबसे सस्ता विकल्प चॉपर का था। जिसका किराया101.39 डॉलर यानि करीब 7000 रुपए था।
स्क्रीन शॉट (SCreen shot) के सोशल मीडिया पर शेयर करते ही ये वायरल हो गया। लोगों ने इसमें खूब मजेदार कमेंट्स किए। उनके मुताबिक महिला को ये डील ले लेनी चाहिए थी। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा, उबर लकड़ी वाला हेलीकॉप्टर भेजेगा। कुछ ने लिखा, मैं हेलीकॉप्टर में बैठकर घर जा रहा हूं।
https://twitter.com/Tao_Pasch/status/1209271355759308801?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Ajab Gajab / कैब से सस्ता बुक हो रहा था चॉपर, महिला ने डाला स्क्रीन शॉट तो लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो