scriptबिल गेट्स बनें सीक्रेट सेंटा, लड़की को 37 किलो का दिया भारी भरकम तोहफा | Bill Gates Become Secret Santa Of A Girl, She Gets 37 kg Heavy Gift | Patrika News

बिल गेट्स बनें सीक्रेट सेंटा, लड़की को 37 किलो का दिया भारी भरकम तोहफा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 26, 2019 03:02:53 pm

Submitted by:

Soma Roy

Bill Gates Turns Secret Santa : शादी से 10 दिन पहले लड़की की मां की मौत हो गई थी
लड़की को तोहफा देने से पहले बिल गेट्स ने की थी रिसर्च

Bill Gates Turns Secret Santa

Bill Gates Turns Secret Santa

नई दिल्ली। क्रिसमस (Christmas) का त्योहार खुशियां लेकर आता है। माना जाता है कि इस मौके पर कोई शख्स सीक्रेट सेंटा बनकर दूसरों को तोहफा देता है, जिससे दूसरे के चेहरे पर मुस्कान आती है। सीक्रेट सेंटा (Secret Santa) बनने के लिए ‘रेडिट’ नामक एक वेबसाइट पर कांटेस्ट चलता है। इसमें हर साल दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बिल गेट्स (Bill Gates) भी हिस्सा लेते हैं। इस बार क्रिसमस पर उन्होंने अमरीका की एक लड़की को 37 किलो का भारी भरकम तोहफा भेजा है।
सरकारी टीचरों ने सरकार को दिखाया ठेंगा, बैन के बावजूद खुले आम स्कूल में पी शराब

सीक्रेट सेंटा के तौर पर बिल गेट्स से मिले गिफ्ट को लेकर हर कोई सोच में पड़ जाएगा कि आखिर इसमें होगा क्या। दरअसल अमेरिका के कोलारेडो की रहने वाली शेल्बी वो लकी लड़की हैं जिन्हें ये खास उपहार मिला है। बिल गेट्स ने जो तोहफा भेजा है उसमें एक नहीं बल्कि कई गिफ्ट थे। इसमें कई सारी किताबों की सीरीज थी। साथ एक सेंटा हैट और पजल भी था। यह जानकारी खुद वेबसाइट की ओर से दी गई है।
bill_gates.jpeg
बताया जाता है कि शेल्बी की शादी से 10 दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था।बिल गेट्स ने एक प्यारी की चिट्ठी भी शेल्बी को भेजी। इसमें उन्होने लिखा, ‘कोई भी गिफ्ट हमारे किसी अपने के जाने की भरपाई नहीं कर सकता। मैं दुखी हूं आपकी मां के निधन को लेकर। मैंने उनकी याद में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में डोनेशन दिया है।’ शेल्बी कहती हैं कि यह सारे गिफ्ट्स उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। वो इसके लिए बिल का शुक्रिया अदा करती हैं। बिल गेट्स सीक्रेट सेंटा बनकर जिसके लिए भी गिफ्ट देते हैं, उससे संबंधि‍त सारी रिसर्च भी करते हैं। उसके बाद ही उसे तोहफा दिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो