
नई दिल्ली: इस दुनिया में हर दिन नाजाने कितनी घटनाएं घटती रहती हैं। जहां कुछ चीजें सच होती हैं तो कई महज अफवाह होती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के सोनभद्र जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती का कहना है कि उसकी मांग में एक सांप ( Snake ) ने सिंदूर डाल दिया है और अब वो सांप ही उसका पति है। चौंकिए मत जनाब, चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
मामला सोनभद्र ( Sonbhadra ) में कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल का है। यहां लगभग दो हफ्ते पहले लल्लू साह की पुत्री सरिता कुमारी (16) अपने खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान किसी सांप ने उसे काट लिया। जिस पर लड़की डरी सहमी अपने घर गई और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर परिजनों ने लड़की ( Girl ) का 'झाड़ फूक' कराया। फिर किसी तरह लड़की ठीक हुई। लेकिन जब लड़की दोबारा घास काट रही थी तो फिर किसी सांप ने लड़की की अंगुली में डस लिया। जिस पर परिजनों ने दोबारा झाड़ फूंक कराया। वहीं जब रात में लड़की की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन दोबारा किसी झाड़ फूंक वाले के पास लड़की को लेकर गए। इसके बाद लड़की ठीक हो गई।
वहीं लड़की मंगलवार को अपने खेत में सुबह लगभग 9 बजे के आसपास धान रोप रही थी और उसकी मां कुछ दूर पर घास काट रही थी। तभी लड़की के सिर पर दोबारा सांप चढ़ गया। लड़की ने आवाज देकर मां को बुलाया। इसके बाद मां और बेटी दोनों घर आ गए। वहीं जब लड़की की चाची की नजर लड़की की मांग पर गई तो उसने देखा कि लड़की के मांग में सिंदूर सांप ने दे दिया है। ये बात उसने लड़की की मां को भी बताई। इस घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
Published on:
14 Aug 2019 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
