17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुगलकाल के बादशाहों का लाइफस्टाइल जानकर उड़ जाएंगे होश, रानियों को रखते थे इस खास जगह

आज हम आपको मुगलों से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनमें से कुछ के बारे में तो आपने सुना होगा तो वही कुछ का पता आपको नहीं होगा।

3 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Sep 02, 2018

mughals

मुगलकाल के बादशाहों का लाइफस्टाइल जानकर उड़ जाएंगे होश, रानियों को रखते थे इस खास जगह

नई दिल्ली।मुगल साम्राज्य के बारे में तो आप सभी ने सुना और पढ़ा ही होगा। मुगलकाल में बनीं किले,महल,मकबरे इत्यादि स्थापत्य शैली को आज भी देखा जा सकता है। इन पर कई तरह की फिल्में, सीरियल,डाक्यूमेन्टरीज भी बन चुकी है। उस काल में बादशाह अपने शानों-शौकत के लिए मशहूर थे जिसकी झलक हमें आज भी देखने को मिलती है। आज हम आपको मुगलों से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनमें से कुछ के बारे में तो आपने सुना होगा तो वही कुछ का पता आपको नहीं होगा।

इस्लाम में एक से अधिक बीवियों को रखने का चलन है। मुगल शासकों की सैकड़ों बीवियां होती थी जो उनके साथ महल में ही रहती थीं। इन रानियों की सेवा के लिए दासों का अलग इंतजाम होता था।बादशाह अपनी मर्जी के मुताबिक हर दिन अलग-अलग बेगम के साथ समय व्यतीत किया करते थे।

मुगलों में शाहजहां के बेटे औरंगजेब को सबसे क्रूर शासक माना जाता था। अपने तीन सगे भाइयों की हत्या कर वह राजा बन बैठा था।औरंगजेब ने तो अपने पिता शाहजहां तक को कैद कर रखा था। धार्मिक रूप से कट्टर औरंगजेब ने अपने शासनकाल में संगीत पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया था।

अब बात करते हैं मुगल शासक बाबर के बेटे हुमायूं के बारे में। हुमायूं को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह एक नंबर का नशेड़ी था। उसे अफीम और मदिरापान की लत लग गई थी। लोगों का तो ऐसा भी कहना है कि अपनी इसी कमजोरी की वजह से हुमायूं को शेर शाह सूरी से पराजित होना पड़ा था।

अनारकली के बारे में तो हम सभी ने बहुत सुना है और तो और जहांगीर और अनारकली के प्रेम प्रसंग भी इतिहास में काफी मशहूर है। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वास्तव में अनारकली नाम की कोई थी ही नहीं बल्कि वह महज एक कल्पना मात्र थीं।मुगल साम्राज्य के छवि निर्माण के लिए यह महज गढ़ी गई कहानियां थी।

मुगल काल के महान शासक अकबर की मृत्यु अपने बेटे जहांगीर की वजह से हुई थी। अंदरूनी किसी कलेश के चलते जहांगीर ने अपने पिता अकबर को जहर देकर मरवा दिया था।सत्ता की लालच में आकर उसे ऐसा करना पड़ा।

आमिर खान की फिल्म तारें जमीन पर का ईशान डिस्लेक्सिया नामक बीमारी से ग्रस्त था जिस वजह से उसे पढ़ने-लिखने में दिक्कत महसूस होती थी। महान शासक अकबर को भी यही बीमारी थी जिस वजह से वह जिंदगी भर अनपढ़ रहा। हालांकि वक्त के साथ-साथ उसने मौखिक ज्ञान हासिल कर ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म की शुरुआत की। अपने जीवन के अन्तिम क्षणों में उन्होंने इस्लाम धर्म को छोड़कर किसी दूसरे धर्म को अपना लिया था।