
दुनिया में जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती है। कई तो ऐसे है जिनके बारे में हमें अब तक पता ही नहीं। इनमें से कुछ जीव बहुत ही खतरनाक होते हैं। आज ऐसे ही कुछ अनोखे और खतरनाक जीवों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

गोबलिन शार्क इसमें सबसे पहला नाम आता है गोबलिन शार्क का जिसे कि जीवित जीवाश्म के नाम से भी जाना जाता है। ये मिटसुकूरिनिडे प्रजाति से ताल्लुक रखते हैं जो करीबन 125 मिलियन साल पुराना है। इसे एलियन शार्क के नाम से भी जाना जाता है। गोलबिन शार्क के जबड़े काफी नुकीले होते हैंं। ये मिनटों में शिकार कर लेने में माहिर है।

पासू मछली पासू मछली साउथ अमरीका के समंदर में पाई जाती है। ये इतनी खतरनाक होती है कि मछुआरे इससे डरते हैं। ये मछली अचानक हमला करती है जिससे कि जान तक जा सकती है।

बुश वाइपर अफ्रीका के जंगलो में पाए जाने वाले बुश वाइपर ज्यादातर पेड़ों पर रहते हैं और मौका मिलते ही शिकार पर उछलकर हमला बोल देते हैं। इनके काटने से सूजन आ जाती है और खून के थक्के जमने लगते हैं जिससे जान तक जा सकती है।

नार व्हेल नार व्हेल के दांत नुकीले और बाहर की ओर निकले हुए होते हैं। आर्कटिक में पाई जाने वाली नार व्हेल की प्रजाति हजार साल पुरानी है। नार व्हेल के दांत काफी विषैले होते हैं जिससे इससे शिकार करने में आसानी होती है।

लोलैंड स्ट्रीक्ड टेनरे ये अफ्रीका के मेडागास्कर में पाए जाते हैं। इनका पूरा शरीर कांटेदार होता है। शांत प्रकृति का ये जीव ध्वनि उत्पन्न कर सकता है। इनके कांटे काफी जहरीले होते हैं। यदि गलती से इनका कांटा शरीर पर लग जाए तो उसकी जान जाने की संभावना बड़ जाती है क्योंकि इसका दर्द असहनीय होता है।