18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये रहे दुनिया के अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर आप भी पड़ जाएंगे हैरत में

दुनिया में अजीबोगरीब जीव-जंतुओं की भरमार है। इन्हें देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ जाता है कि ये इसी दुनिया के हैं या फिर किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों से रूबरू कराएंगे जिन्हें देखने के बाद आप यही कहेंगे कि अरे... ये कौन सा जीव है?

3 min read
Google source verification
1.png

दुनिया में अजीबोगरीब जीव-जंतुओं की भरमार है। इन्हें देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ जाता है कि ये इसी दुनिया के हैं या फिर किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों से रूबरू कराएंगे जिन्हें देखने के बाद आप यही कहेंगे कि अरे... ये कौन सा जीव है?

2.png

सैगा एंटीलोप : इस जीव को सैगा एंटीलोप कहा जाता है जोकि दिखने में बिल्कुल हिरण की तरह लगता है। हालांकि इनकी लंबी और बेढ़गी नाक ही इन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। सैगा एंटीलोप आमतौर पर रूस और कजाकिस्तान जैसे देश में पाए जाते हैं।

3.png

स्टार नोज मोल : इस जीव को स्टार नोज मोल कहा जाता है। इसके मुंह पर बनी अजीब तरह की नाक किसी सितारे के जैसे दिखती है, इसलिए इसका नाम ऐसा पड़ा। इनकी अजीबोगरीब नाक बहुत ही कम ऑक्सीजन वाली जगह पर भी इन्हें जिंदा रखती है। ये अपने नाक से छूकर ही पता लगा लेते हैं कि सामने पड़ी चीज खाने लायक है या नहीं।

4.png

पिंक फेयरी आर्माडिलो : यह जीव भी देखने में लगभग चूहे के समान होते हैं। इनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। इन जीवों का नाम पिंक फेयरी आर्माडिलो है, जो खुदाई करने में माहिर होते हैं।

5.png

लैम्प्रे : लैम्प्रे नाम की यह मछली आर्कटिक महासागर में पाई जाती है। इसका रूप इतना भयानक होता है कि कोई भी इसे देखकर डर जाए। माना जाता है कि लैम्प्रे मछली अपने नुकीले दांतों और लंबी जीभी से पकड़े गए जीव में अपने दांत को गड़ा देती है। इसके बाद वह कई दिनों तक उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है।

6.png

नेकेड मोल रैट : इस जीव को नेकेड मोल रैट कहते हैं जो आमतौर पर पूर्वी अफ्रीका में देखने को मिलता है। ये एक प्रकार से चूहे की प्रजाति का है लेकिन इसकी त्वचा कुछ ऐसी है जैसे लगता है कि इसके ऊपर का चमड़ा किसी ने निकाल दिया हो।