18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 करोड़ 33 लाख की अंगूठी से किया प्रपोज, लेकिन युवती ने ठुकरा दिया, जानिए आखिर क्यों

एक शख्स ने एक लड़की को 2 करोड से भी ज्यादा की कीमत की अंगूठी दी। लेकिन इसके बाद भी लड़की ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया।

2 min read
Google source verification
girl

girl

नई दिल्ली। लड़का जब भी किसी लड़की को प्रपोज प्रपोज करता है तो उसके मन में एक डर रहता है। कहीं लड़की उसके प्रपोजल को ठुकरा ना दे। इसके लिए वह काफी मेहनत करता है। वह काफी सोच विचार करने के बाद और कुछ ऐसा सरप्राइज करना चाहता है जिसके बाद कोई भी लड़की उसको मना नहीं कर सकती। इसके लिए कुछ लोग अपने पाटर्नर को महंंगे गिफ्ट देते हैं। लेकिन एक शख्स ने एक लड़की को 2 करोड से भी ज्यादा की कीमत की अंगूठी दी। लेकिन इसके बाद भी लड़की ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया। आइए जानते हैं यह इंटरेस्टिंग कहानी।

2 करोड़ 33 लाख की अंगूठी के साथ किया प्रपोज
एक रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में रहने वाले मॉडल अमंडा क्रोनिन को एक अजनबी ने रिलेशनशिप का ऑफर दिया। इसके दोनों पहली बार न्यूयॉर्क के होटल में मिले। खबरों के अनुसार, अजनबी शख्स ने अमंडा को an Cleef & Arpels ब्रांड की अंगूठी गिफ्ट दी। इस अंगूठी की कीमत करीब 2 करोड़ 33 लाख की बताई जा रही है। आपको बता दें कि अमंडा इंस्टाग्राम मॉडल है। उन्होंने कहा कि प्रपोज करने वाला शख्स उत्तरी यूरोप का सबसे पॉवरफुल लोगों में से एक था।

यह भी पढ़े :— 244 किलो का था ये जनाब, पत्नी के लिए खुद को ऐसे किया फिट

पहले से शादीशुदा निकला शख्स
अजनबी शख्स के बारे में अमंडा ने बताया कि वह दिखने में काफी आकर्षक लगता है। उसके मुझे अपना नाम बताया और मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद दोनों बातचीत होने लगी। वह रोजाना अमंडा को कई प्यार भरे मैसेज भेजता। लेकिन अमंडा को पता चल ही गया कि वह शख्स पहले से ही शादीशुदा है। वह अपनी पतनी के साथ रह रहा है। इसके बाद अमंडा ने उसे कई प्रकार के सवाल किए लेकिन वह संतुष्ट भरा जवाब देने में असफल रहा। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी शादी तोड़ने के लिए तैयार है। इसके ठीक बाद शख्स ने अमंडा को प्रपोज कर दिया। उसने अमंडा को बेशकीमती अंगूठी भी दी। पता चलने के बाद मॉडल ने अंगूठी वापस करना चाही तो उस शख्स ने मना कर दिया। उस व्यक्ति ने कहा कि अगर वह अंगूठी रख लेती है तो उसे खुशी होगी।