26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रूर शासक चंगेज खान की कब्र का क्या है रहस्य, क्यों लाख कोशिशों के बावजूद नहीं लगी किसी के हाथ

जो चीज इंसान के हाथ नहीं लगती है उसे पाने की रूचि उसमें कई हद तक बढ़ जाती है। चंगेज की कब्र तलाशने की तलब भी लोगों में खूब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 30 Aug 2018, 11:18 AM IST

चंगेज खान

क्रूर शासक चंगेज खान की कब्र का क्या है रहस्य, क्यों लाख कोशिशों के बावजूद नहीं लगी किसी के हाथ

नई दिल्ली।चंगेज खान इतिहास का वह नाम जिससे हम सभी वाकिफ है। चंगेज खान एक बहुत ही क्रूर शासक था जिसके जुल्म और बहादुरी के किस्से आज भी लोगों के दिलोंदिमाग में तरोताजा है। ऐसा कहा जाता है कि चंगेज खान की फौज जिस भी जगह से गुजरती थी वहां सबकुछ बर्बाद हो जाता था।

हर कोई चाहता है कि मरने के बाद लोग उन्हें सदियों तक याद रखें। अब तक जितने भी महान शासक, राजा-महाराजा या बादशाह रहेें उन सभी की याद में तमाम मकबरे,ऐतिहासिक स्मारक इत्यादि बनवाए गए, ताकि आने वाले सालों में भी वे लोगों की जेहन में जिंदा रह सकें। जहां तक रहा सवाल महान मंगोल शासक चंगेज खान का तो उनकी कब्र अब तक किसी के भी हाथ नहीं लगी।

मुगल शासक चंगेज की दिली ख्वाहिश यही थी कि उनकी मौत के बाद कोई उन्हें याद न रखें शायद यही वजह होगी कि उनकी कब्र का पता आज तक कोई भी नहीं लगा सका।जो चीज इंसान के हाथ नहीं लगती है उसे पाने की रूचि उसमें कई हद तक बढ़ जाती है। चंगेज की कब्र तलाशने की तलब भी लोगों में खूब रही। हालांकि इस क्रब को ढूंढ निकालना आसान नहीं था क्योंकि मंगोलिया बहुत बड़ा है। ऊपर से यह एक पिछड़ा हुआ मुल्क है। कई इलाकों में पक्की सड़कें तक नहीं हैं। आबादी भी कम ही है, ऐसे में किसी एक कब्र को ढूंढ निकालना नामुमकिन था।

दूसरी बात यह भी थी कि स्वयं चंगेज ही नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें याद रखें लिहाजा उन्होंने अपने लिए एक अजीब वसीयत बनाई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे नहीं चाहते कि उनके मरने के बाद उनका कोई निशान बाकी रहे।

शासक के आदेशानुसार उन्हें मरने के बाद उसे किसी गुमनाम जगह पर दफना दिया गया। दफनाने के बाद सैनिकों ने उसकी कब्र पर करीब एक हजार घोड़ों को दौड़ाए ताकि जमीन बिल्कुल सपाट हो जाए और किसी को कुछ पता भी ना चलें।

आज तक कई सारे प्रोजेक्ट चलाए गए, कई कोशिशें की गई, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इधर मंगाोलिया के लोगों का ऐसा मानना है कि गलती से अगर चंगेज खान की कब्र किसी के हाथ लग गई या किसी ने उस ताबूत को खोला तो दुनिया में तबाही आ जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग