5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिलचस्प: यहां चूहों को भगाने के लिए बिल्लियों को मिली सरकारी नौकरी

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि अब बिल्लियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। आपको बता दें कि यह नौकरी भारत में नहीं बल्कि ब्रिटिश सरकार ने अपने कैबिनेट कार्यालय के लिए निकाली है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rajesh

Jan 21, 2017

cat

cat

लंदन। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि अब बिल्लियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। आपको बता दें कि यह नौकरी भारत में नहीं बल्कि ब्रिटिश सरकार ने अपने कैबिनेट कार्यालय के लिए निकाली है। इन बिल्लियों की वजह से इंसानों को नौकरी के लाले पड़ गए हैं। आप सोच रहे होंगे कि यह नौकरी कहां दी जा रही है? आइए जाने इसके पीछे की वजह...

इवी और ऑसी नाम की दो बिल्लियों को सरकार ने ऊंची सैलरी पर रखा है। ये दोनों बिल्लियां ब्रिटिश सरकार के कैबिनेट के कार्यालय में नौकरी कर रही हैं। बिल्लियों को नौकरी पर रखने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उनकी योग्यता के साथ उसका रिज्यूम मांगा गया था। सरकार के पास ढेरों आवेदन जमा हो गए, जिसके बाद उसने में इन दोनों बिल्लियों को शॉर्टलिस्ट कर नौकरी पर रखा गया।

वास्तव में ब्रिटिश सरकार चूहों से बेहद परेशान है, जिसके कारण उनको यह कदम उठाना पड़ा। ईवी और ऑसी नाम की दोनों ही बिल्लियां यहां पर चूहों को खाने का काम करती है। सबसे खास बात तो यह है इनका नामकरण भी वहीं कार्यालय में ही हुआ है। कैबिनेट से चूहों को भगाने के लिए बिल्लियों की सरकारी नौकरी दी गई है। इनके नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कारण है। इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम ड्रवलिन शार्प के नाम पर रखा गया है। वहीं ऑसी का नाम शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर रखा गया है।