
इस गांव की लड़कियों के हाथ नहीं हो रहे पीले, दूल्हे का कर रही हैं दिन गिन-गिनकर इंतजार
जैसा कि हम जानते हैं कि दुनिया में लड़कियों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। आने वाले समय में लड़को को शादी के लिए शायद लड़कियों का मिल पाना असंभव सा हो जाएगा। समाज में भ्रूण हत्या व बच्चियों को मार देने की खबरें काफी आम हो चुकी है।
इन बातों के चलते लिंगानुपात की समस्याएं भी देखी जा रही है। हाल ही में ये सुनने को मिला था कि देहरादून के पास स्थित एक गांव में रजो नाम की एक महिला को एक ही परिवार के पांच भाइयों से शादी करनी पड़ी।
ऐसा उसे एक परंपरा के तहत करना पड़ा। इस परंपरा का पालन इस गांव में इसलिए करना पड़ता है क्योंकि यहां लड़कियों की संख्या काफी कम है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियों की नहीं बल्कि लड़को की संख्या कम है जिसके चलते वहां की लड़कियां शादी के लिए तरस रही है। हम यहां बात कर रहे हैं ब्राजील के नोइवा में स्थित एक कस्बे की जहां की खूबसूरत लड़कियों को आज भी शादी लायक लड़के की तलाश् है। यहां ऐसी हजारों लड़कियां है जिन्हें आज भी अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार है।
ब्राजील के कोरडयरो गांव में लड़कियों की नहीं बल्कि लड़को की संख्या कम है। इसी वजह से इस गांव में पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा चलती है। खेती और पशुपालन से संबंधित काम भी यहां लड़कियां ही करती हैं। इस गांव में महिलाओं की संख्या 600 है। हालांकि शादी के लिए यहां की खूबसूरत महिलाएं कस्बे को छोड़कर नहीं जाना चाहती।
वो चाहती हैं कि शादी के बाद लड़का उनके कस्बे में आकर उन्हीं के नियम-कायदों का पालन कर रहे।इस गांव में शादीशुदा पुरूषों की संख्या भी काफी कम है। जहां आज महिलाओं की कम होती जनसंख्या दुनिया के लिए एक अहम मुद्दा बनी हुई है, वही कोरडयरो गांव की ये समस्या कुछ और ही कहानी बयां करती है।
Published on:
23 May 2018 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
