4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से दुनियाभर में बदनाम थीं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की बहन, आखिरी समय में हुआ था ऐसा हश्र

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की बहन राजकुमारी मार्गरेट अपने पिता की थीं दुलारी पिता के राजा बनने के बाद बदल गई उनकी ज़िंदगी मीडिया पर लगाया था ये आरोप

2 min read
Google source verification
The Tragic Life Of Princess Margaret Queen Elizabeth Young Sister

इस वजह से दुनियाभर में बदनाम थीं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की बहन, आखिरी समय में हुआ था ऐसा हश्र

नई दिल्ली। वो दिन में भी शराब पीती थीं। उसे सिगरेट ( cigarettes ) पीने की लत थी। वो अपनी बहन की तरह एक आदर्श राजकुमारी नहीं थी। वह राज घराने की सबसे चंचल लड़की थी। उसमें कुछ तो बात थी लेकिन उसकी चमक उसकी बहन के सामने फीकी पड़ गई। हम बात कर रहे हैं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ( Queen Elizabeth II ) की सगी बहन राजकुमारी मार्गरेट की। मार्गरेट यॉर्क के शासक की छोटी बेटी थीं। मार्गरेट ( Princess Margaret ) बचपन से ही अपने पिता की दुलारी थीं। राज घराने की होने के बाबजूद मार्गरेट की परवरिश सामान्य बच्चे की तरह की गई। लेकिन जब वे 6 साल की हुईं तब सबकुछ बदल गया। 1936 में उनके चाचा एडवर्ड 8 ( Edward VIII ) ने इंग्लैंड ( England ) के राजा का तख्त छोड़ दिया। इसके बाद मार्गरेट के पिता को इंग्लैंड का राजा घोषित किया गया। जिसके बाद मार्गरेट की ज़िंदगी बदल गई।

पुलिस ने पहले किया गिरफ्तार और फिर अपने ही खर्च पर इस शख्स को भेजा घर, वजह है हैरान करने वाली

इंग्लैंड के राजा की दोनों बेटियां अब खबरों में थीं। दोनों धीरे-धीरे बड़ी होने लगीं। उस समय में दिए गए एक इंटरव्यू में राजकुमारी मार्गरेट ने बयान दिया था कि "जब मैं और मेरी बहन बड़े हो रहे थे तब मीडिया ने उसे अच्छी लड़की का किरदार दिया और मुझे कई बार बुरा साबित किया।" जहां एलिजाबेथ इतिहास की पढ़ाई कर रही थीं वहीं मार्गरेट एक बागी का रूप ले रहीं थीं।

भगवान कृष्ण के चरित्र पर महिला ने उठाया सवाल, कोर्ट में पुजारी ने कही ऐसी बात कि हो गई सबकी बोलती बंद

मार्गरेट के अंदर का बागी उनके पहनावे से झलकता था। कई तसवीरों में वह दिन में वोदका पीते और सिगरेट के कश लेती हुई नज़र आ जाती थीं। अब उनकी खबरें अखबारों में जगह लेने लगी थीं। एलिजाबेथ के रानी बनने के बाद मार्गेट के साथ अलग व्यव्हार होने लगा। अपनी बहन के आगे मार्गरेट की छवि हमेशा नकारात्मक ही रही। एक समय मार्गरेट अपने बाथरूम में फिसलकर गिर गईं तब से उनकी तबियत हमेशा खराब ही रही। खुद को ढूंढने की में तलाश सन 2002 में 71 की आयु में राजकुमारी मार्गरेट ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

ऑपरेशन से पहले खाना खाने से यूं ही नहीं किया जाता है मना, जानें क्या है पूरी बात

Story Loader