
यहां जमीन में उगती हैं कारें, दो लोग मिलकर करते हैं गाड़ियों की खेती..मामला जान उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। दुनिया में जीवित जनमानस पूरी तरह से खेती पर निर्भर है। हमारे खाने-पीने के साथ-साथ अन्य रोजमर्रा की भी ज़्यादातर चीज़ें खेती से ही प्राप्त होती हैं। जैसा कि ये पूरी दुनिया जानती है कि खाने-पीने की चीज़ें जैसे गेहूं, चावल, दाल, मसालों के अलावा कपास जैसी फसलों की खेती की जाती है। यदि हम आपसे कहें कि इस दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां कार की खेती की जाती है, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे। जी हां, आप इस बात पर बिल्कुल यकीन नहीं करेंगे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बात बिल्कुल सच है।
एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक अमेरिका में कार की खेती की जाती है। नेवादा के गोल्डफील्ड में रहने वाला एक शख्स यहां के पहाड़ी इलाकों में कार की खेती शुरू की। पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल इस तरह से भी किया जाता है, इस शख्स के अनोखे आइडिया को देख लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। गोल्डफील्ड के इस इलाके में माइकल मार्क रिप्पी नाम के शख्स ने कारों का अजीबो-गरीब इस्तेमाल शुरू कर दिया। 2011 में शुरू हुए इस काम में रिप्पी को एक और मददगार मिल गया। कैड सॉर्ग नाम के शख्स ने रिप्पी के इस क्रिएटिव आईडिया को नई उड़ान दी।
दोनों ने मिलकर इस अनोखी जगह को ‘द इंटरनेशनल कार फॉरेस्ट ऑफ द लास्ट चर्च’ का नाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक इस जगह पर कुल 40 से ज्यादा कारें हैं। इन कारों में छोटी-बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ ट्रक भी हैं, जो जमीन में धंसे हुए हैं। जमीन में धंसी इन गाड़ियों को देखने में कोई भी गच्चा खा जाएगा, जिसे देखने में ऐसा ही लगता है कि ये गाड़ियां जमीन में उग रही हैं। रात के समय इस जगह की खूबसूरती और भी ज़्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि गाड़ियों की लाइट जलने के बाद इनके रंग-बिरंगे डिज़ाइन काफी मनमोहक लगते हैं।
Published on:
11 Sep 2018, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.