
धरती पर कई तरह के दुर्लभ प्रजाति के जीव पाए जाते हैं। इनमें से कुछ को उनके अनोखेपन के लिए जाना जाता है। जबकि कई जीवों की प्रजाति ऐसी है जिन्हें वैज्ञानिकों के विशेष संरक्षण में रखा गया है। आमतौर पर पानी में रहने वाले जीवों की उम्र ज्यादा लंबी होती है। यानी कि वह ज्यादा लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। आज हम आपको धरती पर रहने वाले उन जीवों के बारे में बताएंगे, जो लंबे समय तक जिंदा रहते हैं।
बोहेड व्हेल
सबसे पहले बात करते हैं बोहेड व्हेल की जो आर्कटिक समुद्र और उसके आसपास के इलाकों में रहती है। ये मछली 200 साल से भी ज्यादा समय तक जिंदा रह सकती है। अब तक सबसे लंबी उम्र की व्हेल 211 साल तक जिंदा रही थी। इस मछली की सबसे करीबी रिश्तेदार मिंक व्हेल की उम्र 60 साल तक होती है। हालांकि खास बात ये है कि बोहेड व्हेल के अंदर एक विशेष तरह का जीन (ERCC1) होता है। यह शरीर के खराब हो चुके डीएनए को सुधारने में मदद करता है। जिसके चलते बोहेड व्हेल को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है।
हाइड्रा
हाइड्रा के बारे में आपने किताबों में पढ़ा होगा। कई शोध के बावजूद इनकी सही उम्र का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा सके हैं। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक यह अमर होते हैं। अगर इनको कोई चोट नहीं पहुंचाए जाए तो इनकी मौत कभी नहीं होगी।
कछुआ
कछुआ की उम्र काफी लंबी होती है ये तो आपने सुना ही होगा। गैलापागोस कछुआ औसतन 200 से 250 साल तक जिंदा रह सकता है। जबकि अद्वैत नाम का एक मेल कछुआ 225 साल तक जीवित रहा था। इस कछुए की साल 2006 में 225 साल की उम्र में मौत हुई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुओं की लंबी उम्र के पीछे की वजह उनके डीएनए स्ट्रक्चर में है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं, जिसकी वजह से सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से कछुए 250 साल से भी अधिक जीवित रहते हैं।
फ्रेशवाटर पर्ल मसेल
फ्रेश वाटर पर्ल मसेल पानी में रहने वाले सबसे अनोखे जीव हैं। ये जीव पानी के अंदर बारीक कणों को फिल्टर कर उनसे अपना भोजन करते हैं। इनकी पाचन क्रिया बहुत कमजोर होती है। यही वजह है कि इन जीवों की उम्र काफी लंबी होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब तक का सबसे पुराना पर्ल मसेल करीब 280 साल से अधिक का है।
ग्रीनलैंड शार्क
ग्रीनलैंड शार्क आर्कटिक सागर में पाई जाती है। जिसकी लंबाई एक साल में सिर्फ 1 सेंटीमीटर तक ही बढ़ती है। यह काफी सुस्त मछली होती है और इसकी तैरने की गति भी काफी धीमी होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धीमी गति से तैरने की वजह से इनके शरीर से ऊर्जा की खपत कम होती है। यही वजह है कि ग्रीनलैंड शार्क लंबे समय तक जीवित रहती हैं। कुछ ग्रीन लैंड शार्क करीब 400 साल तक भी जिंदा रह सकती हैं।
रफआई रॉकफिश
सबसे ज्यादा जीने वाली मछलियों में रफआई रॉकफिश का नाम शामिल है। वॉशिंगटन डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ के मुताबिक, यह मछली कम से कम 205 साल तक जीवित रहती है।
यह भी पढ़े - OMG: अपने ही बच्चे को कीड़ा खिला रही ये मां, बताई हैरान कर देने वाली वजह
यह भी पढ़े - ये है दुनिया का सबसे महंगा सांप, एक बिक जाए तो खरीद लेंगे लग्जरी कार
Published on:
31 Jul 2023 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
