
नई दिल्ली: हम लोग घरों में डॉग पलाते हैं क्योंकि वो बहुत प्यारे होते हैं, लेकिन कई जीव इतने खतरनाक है कि उनके पास जाना तो दूर की बात सुनकर ही डर लगता है। जैसे कि सांप , दुनिया भर में सांप की 2500 से 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन उसमें से कुछ काफी जहरीले सांप ( snake ) होते हैं। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसान के लिए बेहद खतरनाक है।
इस लिस्ट में सबसे पहना नाम है दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले स्नेका या फिर समुद्री सांप। इन्हें दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। कहा जाता है कि इस सांप के जहर की महज कुछ मिलीग्राम बूंदें ही 1 हजार इंसानों को मौत दे सकती है। वहीं दूसरा सांप है इंनलैंड ताइपन जो कि जमीन पर रहने वाला सांप है। ये बेहद जहरीला होता है, जिसकी एक बाइट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है। इस जहर से एक झटके में 100 इंसानों की मौत हो सकती है। इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि इसका जहर कोबरा सांप की तुलना में 50 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।
वहीं तीसरा सांप है इस्टर्न ब्राउन स्नेक जो कि ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये बेहद जहरीला होता है। कहा जाता है कि इसके जहर का 14000वां हिस्सा ही किसी इंसान की मौत के लिए काफी है। वहीं चौथा सांप है फिलिपीनी कोबरा, जो बाकी कोबरा सांप के मुकाबले कई गुना ज्यादा जहरीला और खतरनाक होता है। इस सांप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह शिकार को डंसने के बजाय उसपर दूर से जहर थूकता है। इसका जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है, जो सीधे सांस और दिल पर असर करती है। जहरीला लिस्ट की सांपों में पांचवा स्थान है ब्लैक माम्बा का। ये अफ्रीका में पाया जाता है और धरती पर सबसे तेज चलने वाला सांप होता है। ये 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकता है। वैसे तो ब्लैक मांबा का सिर्फ एक मिलीग्राम जहर ही किसी इंसान को मारने के लिए काफी है, लेकिन यह सांप जब किसी पर हमला करता है तो उसे लगातार 10-12 बार काटता है और 400 मिलीग्राम तक जहर उसके शरीर में छोड़ देता है।
Published on:
12 Nov 2019 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
