15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 2 रिट्रीवर डॉग्स की करनी है देखरेख, 29 लाख रुपये मिलेगी सैलरी

लंदन के कपल ने नौकरी का एक विज्ञापन निकाला है इस विज्ञापन को देखकर सभी हैरत में पड़ गए डॉग्स की देखभाल के बदले मिलेंगे 29 लाख रुपये

2 min read
Google source verification
dogs-1.jpg

Retrievers Dogs

नई दिल्ली। लंदन के नाइट्सब्रिज में रहने वाले कपल ने एक ऐसी नौकरी का विज्ञापन निकाला जिसे देखकर सभी की आंखे फटी रह गईं। इसकी वजह ही कुछ ऐसी है कि अगर आप भी इस काम के बारे में सुनेंगे पहले थोड़े से चौकेंगे। लेकिन जब इसके बदले आपको मिल रही रकम के बारे में पता चलेगा तो फिर आपका हैरत में पड़ना तय है।

दरअसल यहां रहने वाला एक लोकल कपल काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता है। ऐसे में उन्हें एक ऐसे शख्स की तलाश है, जो उनकी गैरमौजूदगी में घर में मौजूद दो डॉग्स की देखभाल कर सकें। यह कपल अपने रिट्रीवर डॉग्स की देखभाल के लिए तकरीबन 29 लाख रुपये सैलरी दे रहा है।

इन रिट्रीवर नस्ल के डॉग्स का नाम माइलो और ऑस्कर है। कपल ने नौकरी का का विज्ञापन सिल्वर स्वान सर्च नाम की वेबसाइट पर दिया है। वेबसाइट पर इस नौकरी से जुड़ा पूरा लेखा-जोखा मौजूद है जिसमें ये बताया गया है कि आखिर उन्हें इस पद के लिए किस तरह के उम्मीदवार चाहिए।

रिट्रीवर नस्ल के ये दोनों ही डॉग्स देखने में काफी शांत स्वभाव के लगते हैं। इस कपल ने विज्ञापन में साफ तौर पर ये मेंशन किया है कि इस नौकरी के लिए जिन्होंने पहले कभी इस तरह का काम किया हो। इसलिए जाहिर सी बात है कि जिन्होंने पहले डॉग्स की देखभाल की हो उन्हें वरीयता दी जाएगी।

लेकिन इसके अलावा नौकरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को और भी योग्यताएं पूरी करनी होगी। इस नौकरी से जुड़ी सभी जरूरी पैमाने देखने के लिए सिल्वर स्वान सर्च वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके साथ ही इस पद के लिए हाउसकीपिंग का अनुभव भी होना चाहिए।

अगर आप खाना बनाना भी जानते हो तो आपके लिए नौकरी की राह थोड़ी आसान हो सकती है क्योंकि विज्ञापन में ये भी कहा गया है कि आपको खाना बनाना भी चाहिए। जबकि शख्स फिट और एक्टिव होने के साथ-साथ भोरोसेमंद भी होना जरूरी है।