जानकारों की मानें तो हमारे देश के कई भागों में मिट्टी में आर्सेनिक और सीसे के समान विषैले रसायन बहुतायत से पाए जाते हैं। पीने के पानी और खाद्य पदार्थों के साथ ये शरीर में पहुंचते ही हैं, मिट्टी खाने से इनकी अतिरिक्त मात्रा शरीर में पहुंचती है। इसी प्रकार रासायनिक कारखानों, पेट्रोल पंपों, कपड़ों की रंगाई और चमड़े की कमाई करने वाले, कीटनाशक बनाने वाले कारखानों आदि से भी विषैले पदार्थ निकल कर आसपास की मिट्टी में मिलते रहते हैं।