
एक जैसा दिखने के लिए इन दोनों बहनों ने खर्च किए करोड़ों रुपए, अब एक ही BF भी करती हैं शेयर
नई दिल्ली: ऐसा कहा जाता है कि दुनियाभर में एक ही शक्ल के सात लोग होते हैं। ऐसे केस जुड़वा पैदा हुए बच्चों में ज्यादा देखने को मिलते हैं। अन्ना और लूसी नाम की बहनों के साथ भी कुछ ऐसा ही है। दोनों न सिर्फ हूबहू एक जैसी दिखती है, बल्कि काम भी एक जैसे हैं। इंस्टाग्राम पर इन बहनों को वर्ल्ड्स मोस्ट आइडेंटिकल ट्विन्स (world's most identical twins) के नाम से जाना जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली अन्ना और लूसी जुड़वां बहनें हैं। उन्होंने खुद को एक जैसा दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई, जिसमें लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपए भी खर्च किए हैं। दोनों ने लिप फिलर्स, ब्रेस्ट इम्प्लांट्स, फेशियल टैटूइंग और लेजर ट्रीटमेंट पर काफी पैसा खर्च किया है। दोनों बहनों के बारे में सबसे खास बात ये है कि दोनों एक ही ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करती हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
सोशल मीडिया यूजर्स दोनों बहनों को प्लास्टिक लुक, प्लास्टिक बार्बी डॉल्स, बार्बी डॉल, फिश लिप्स वाली कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं। दोनों ने इससे परेशान होकर फैसला लिया है कि वो कभी भी फेस इंजेकशन नहीं लगवाएंगी।
Published on:
27 Nov 2018 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
