20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, 9 साल पहले पैदा हुआ था एक लड़का लेकिन…

चेक रिपब्लिक और पोलैंड की सीमा के बीच बसा है एक अनोखा गांव Miejsce Odrzańskie: गांव मिजेस्के ओद्रजेनस्की में 9 से नहीं जन्मा कोई लड़का विशेषज्ञ जुटे हैं इस रहस्य को सुलझाने में

2 min read
Google source verification
Unique Village

नई दिल्ली। चेक रिपब्लिक ( Czech Republic ) और पोलैंड ( Poland ) की सीमा की रेखा पर एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ बेटियां पैदा होती हैं। इस गांव में बीते नौ वर्षों से कोई लड़का पैदा नहीं हुआ है। मिजेस्के ओद्रजेनस्की नाम के इस अनोखे गांव ( unique village ) के मेयर का कहना है जो जोड़ा लड़के को जन्म देगा उसे इनाम मिलेगा। मिजेस्के ओद्रजेनस्की में साल 2010 में एक लड़के ने जन्म लिया था इसके बाद गांव में जितने बच्चे पैदा हुए सब लड़कियां थीं।

नींद में शख्स बन जाता है कलाकार, बनाता है बेहतरीन पेंटिंग लेकिन जागते ही...

करीब 300 की आबादी वाले इस गांव की इसी अजीबो-गरीब बात ने इसे पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। बता दें कि साल 2010 में पैदा हुए लड़के को लेकर उसके माता-पिता कहीं और जाकर बस गए हैं। इस गांव में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ना के बराबर है। बता दें कि गांव में एक ही लड़का है जिसकी उम्र 12 साल है।

यहां रात के अंधेरे में होती है पत्थरों की बरसात, लोगों का डर के मारे निकलना मुश्किल

गांव के लोगों में हो रहे इस बदलाव को लेकर विशेषज्ञ भी चकित हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां लड़कियों का पैदा होना आम है लेकिन लड़कों का जन्म लेना दुर्लभ है। इस दुविधा को लेकर यहां के मेयर का कहना है कि "जिसके घर में लड़का जन्म लेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।" बता दें कि पोलैंड की राजधानी वारसॉ के एक विश्वविद्यालय ने केवल लड़कियों के पैदा होने वाले इस रहस्य को समझने के लिए अध्ययन शुरू कर दिया है। वे फिलहाल गांव के पुराने रिकॉर्ड देख रहे हैं। गांव में रहने वाले लोगों को भी इस दिक्कत के बारे में कुछ नहीं पता है।

महिला थाने में पति ने लगाई गुहार, मेरी पत्नी को वीडियो से बचाव