4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिखे 105 टन हाथी दांत, तब सामने आया हैरान कर देने वाला ये सच

अफ्रीका के नैरोबी नेशनल पार्क में हाथी दांतों को इकट्ठा कर एक बड़ा ढेर तैयार कर उसे एक एक चिता में बदल दिया गया। चिता में तब्दील किए गए सभी दांतों का कुल वजन 105 टन बताया गया। इस तरह अफ्रीका में जानवरों का अवैध शिकार का बेहद भयानक और हैरान कर देने वाला सच बीते दिनों सामने आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 1 May 2016, 4:22 PM IST

p1

p1

अफ्रीका में किस तरह से जानवरों का अवैध शिकार किया जाता है। इसका एक बेहद भयानक और हैरान कर देने वाला सच बीते दिनों सामने आया। अफ्रीका के नैरोबी नेशनल पार्क में हाथी दांतों को इकट्ठा कर एक बड़ा (10 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा) ढेर तैयार कर उसे एक एक चिता में बदल दिया गया।

पढ़े ये ख़बर: अजब रेस्टोरेंट में पहुंचेंगे गजब इंसान, लंबी है वेटिंग लिस्ट


चिता में तब्दील किए गए सभी दांतों का कुल वजन 105 टन बताया गया। दांत आकार और वज़न में इतने भारी हैं कि एक दांत को उठाने के लिए दो-दो आदमियों को लगना होता है। इसके अलावा 1.35 टन वजन के गैंडे के सीघों और कुछ अन्य जानवरों की खालों की भी चिता तैयार की गई। जिनमें चंदन की लकड़ी और जड़ी बूटियां भी शामिल थी।

वाइल्ड लाइफ से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि एक बार में इतने सारे हाथी दांतों को एक साथ नष्ट किए जाने का यह इतिहास में पहला मामला है। जब स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नैरोबी नेशनल पार्क पहुंचे तो पार्क के कर्मचारी इन दांतों को जलाने की तैयारियां कर रहे थे। वहीं, पास में तैनात केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस के रेंजर्स इसकी सुरक्षा में तैनात थे।

ये भी पढ़े: एक और अजब रेस्टोरेंट, जहां ड्रोन से सर्व होता है खाना


गौरतलब है कि अफ्रीकी सरकार वन्य जीवों से जुड़े उत्पादों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए काफी कोशिश कर रही है। लेकिन हाथी दांत की तस्करी को रोकने के लिए असफल साबित होती रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं को डर है कि अगर हाथी दांतों की तस्करी के लिए इसी तरह उनका शिकार किया जाता रहा तो ये जानवर अगले 50 साल में विलुप्त हो जाएगा।


आपको बता दें कि हाथी दांतों का इस्तेमाल आभूषण या सजावट के सामान बनाने में होता है। इन दांतों की चीन में काफी मांग है। इसलिए इनकी कीमत लाखों डॉलर्स में आंकी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब