
नई दिल्ली। Weird Food In India: भारत एक ऐसा देश है जहां कदम-कदम पर ढेरों विविधताएं देखने को मिलती हैं। भारतीय भोजन की तो पूरी दुनिया में अपनी एक अलग धाक है। यहां का भोजन अलग-अलग संस्कृतियों और विविधताओं का अनूठा मेल है। भारतीय जायकेदार भोजन और मिठाइयों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन भारत में भी कई स्थानों पर इस तरह के भोज्य पदार्थ अथवा व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें पकाने से लेकर उनमें उपयोग की गई सामग्री भी बड़ी अजीबो-गरीब है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही व्यंजनों के बारे में जिन्हें वहां के लोगों द्वारा बड़े चाव से खाया जाता है:
1. दोह खलिह
मेघालय में मांसाहारी लोगों द्वारा बेहद पसंद किए जाने वाला यह व्यंजन सलाद की तरह सूअर के मांस में प्याज और हरी मिर्च मिलाकर तैयार किया जाता है। कुछ लोग इसी सलाद में गाजर नींबू टमाटर आदि डालकर भी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा सूअर की दिमाग की करी बनाकर रोटी के साथ खाना भी उन्हें बड़ा लजीज लगता है।
2. फान प्युत
आमतौर पर फल, सब्जियां खराब होने या उनमें गंध आने पर हम उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि सड़ी हुई सब्जियों से व्यंजन भी बनाए जाते हैं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? भारत में आलू एक ऐसी पसंदीदा सब्जी है जिसका इस्तेमाल अन्य सब्जियों के साथ भी काफी किया जाता है। लेकिन सड़े हुए आलू से बनने वाला फान प्युत नामक व्यंजन आपको चौंका सकता है। साथ ही अजीब व्यंजनों की सूची में यह डिश सबसे ऊपर है।
यह भी पढ़ें:
3. सोरपोटल
एक व्यंजन का नाम सुनकर आपको यह कोई अंतरराष्ट्रीय डिश लग सकती है परंतु यह गोवा का एक लोकप्रिय खाना है। जहां काफी लोग सूअर की आंतों और आंतरिक अंगों से बनने वाली इस डिश को काफी पसंद करते हैं।
4. भांग के पकौड़े
भारत में होली, शिवरात्रि जैसे त्योहारों पर बनने वाले यह पकौड़े भांग की पत्तियों से बनाए जाते हैं, जो कि काफी प्रसिद्ध हैं। इन त्योहारों पर स्वाद से भांग के पकौड़े खा कर लोग मस्ती में झूमते गाते नजर आते हैं।
5. चाप्रह
घरों में खाने के आसपास चीटियां देखकर हम उन्हें तुरंत हटाने की कोशिश करते हैं परंतु छत्तीसगढ़ में लाल चीटियों से बनने वाले इस व्यंजन के बारे में सुनते ही आप हैरान हो जाएंगे। चाप्रह नामक यह डिश लाल चीटियों के साथ उनके अंडों और कुछ मसालों को मिलाकर बनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के लोग लाल चीटियों से बनी मसालेदार चटपटी चटनी को बड़ा स्वाद लेकर खाते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लोग कई व्यंजन में लाल चीटियों का उपयोग ऊपर से डालकर भी करते हैं।
Updated on:
07 Sept 2021 12:36 pm
Published on:
07 Sept 2021 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
