
what is the meaning of Railway station in Hindi? (PC: Onmanorama)
हम सभी अक्सर कभी न कभी रेलगाड़ी से छोटी या बड़ी दूरी तय करते होंगे। रेलगाड़ी से सफर करना काफी रोमांचक होता है। कभी हम अपनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने जाते हैं तो कभी दोस्तों के साथ जाते हैं। आप इसे कभी ट्रेन को तो रेलगाड़ी कहते हैं, परंतु रेलवे स्टेशन को हिन्दी में भी इंग्लिश के टर्म से संबोधित करते हैं। कभी आपने सोचा है कि आखिर रेलवे स्टेशन को हिन्दी में क्या कहते हैं?
ट्रेन को हिन्दी में क्या कहते हैं?
अब रेलवे स्टेशन को हिन्दी में क्या कहते हैं इससे जानने के लिए पहले ये जान लेते हैं कि ट्रेन को हिन्दी में क्या कहते हैं।हिन्दी में रेल या ट्रेन का अर्थ "लौह पथ गामिनी" है। यहाँ लौह पथ का मतलब लोहे का रास्ता और गामिनी का अर्थ है अनुगमन करने वाली या पीछे चलने वाली। इसका पूरा मतलब है एक ऐसी गाड़ी जो लोहे के रास्ते पर चलती है। इन शब्दों को मिलाने पर 'रेलगाड़ी या ट्रेन' को हिन्दी में 'लौह पथ गामिनी' कहा गया है।
रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं?
वहीं, रेलवे स्टेशन को हिन्दी में "लौह पथ गामिनी विराम बिंदु" या "लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल" कहा जाता है। हिन्दी में ये नाम इतना बड़ा है कि लोग हिन्दी की बजाय अंग्रेजी में नाम का ही अधिक इस्तेमाल करते हैं।
आसान भाषा में रेलवे स्टेशन को रेलगाड़ी पड़ाव स्थल भी कहते हैं।
ये नाम इतने बड़े हैं कि लोग आसान भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ हमें हिन्दी भाषा भी जानना आवश्यक है।
यह भी पढ़े - Apple को सेब तो Beer को हिंदी में क्या कहते हैं? 99 फीसदी लोग नहीं जानते इसका जवाब
Updated on:
15 Feb 2022, 7:56 PM IST
Published on:
15 Feb 2022, 7:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.