27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गंदी लत की शिकार हो गई थी पत्नी, पूरे दिन करने लगी ऐसा काम.. फिर पति ने उठाया ये कदम

शख्स ने बीवी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 5 Jul 2018, 11:18 AM IST

marriage

इस गंदी लत की शिकार हो गई थी पत्नी, पूरे दिन करने लगी ऐसा काम.. फिर पति ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से पति-पत्नी के बीच रिश्तों से जुड़ा एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला को ऐसी लत लग गई थी कि परेशान होकर पति ने कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर कर डाली। हालांकि कोर्ट ने फिलहाल दोनों को काउंसलिंग की तारीख दी है, जो इसी महीने तय की गई है।

पति ने बताया कि उसकी पत्नी को सोशल मीडिया की ऐसी लत लगी कि उसने घर-परिवार पर बिल्कुल ध्यान देना ही बंद कर दिया। पीड़ित पुरुष ने बताया कि उसकी पत्नी देर रात तक सोशल मीडिया एप वॉट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर पर कई मर्दों से चैट में बिज़ी रहती थी। शख्स ने बीवी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इतना ही नहीं पति के कहने पर महिला इतना तिलमिला जाती थी कि वह उसे गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी देने लगती थी।

काफी समझाने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो परेशान होकर शख्स ने दिल्ली के एक फैमिली कोर्ट में पत्नी से छुटकारा पाने के लिए तलाक की अर्ज़ी डाल दी। कोर्ट ने पीड़ित शख्स की अर्ज़ी पर ध्यान देते हुए दोनों को जुलाई में काउंसलिंग के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स का नाम नरेंद्र सिंह है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

नरेंद्र सिंह ने केस में अपना पक्ष रखने के लिए मनीष भदौरीया नाम के एक वकील को भी हायर किया है। मनीष ने बताया कि दोनों के लिए काउंसलिंग का इंतज़ाम किया गया है। जहां दोनों का भविष्य तय किया जा सकेगा। यदि नरेंद्र की पत्नी काउंसलिंग के दौरान भी अपने रवैये पर अड़ी रही तो शायद नरेंद्र उनसे दूरी बनाने में ही अपना भला समझ सकते हैं।

बताते चलें कि सोशल मीडिया का लत आज के समय में सिर्फ युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि व्यस्कों और बुजुर्गों के लिए भी काफी परेशानी का सबब बन गई है। जहां एक ओर सोशल मीडिया आज के समय में जानकारी के लिए काफी उपयोगी प्लेटफॉर्म बन गया है, तो वहीं दूसरी ओर इसके गंभीर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग