18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपल ने रोमांटिक प्रपोजल के लिए अपनाया अनोखा तरीका, शादी के लिए हां करते ही 650 फीट नीचे गिरी लड़की और फिर…!

-एक कपल ने शादी प्रपोजल के लिए ऐसा तरीका अपनाया और फिर जो हादसा हुआ उसके बारे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।-शादी के लिए ‘हां’ करते ही 650 फीट नीचे गिरी लड़की। -मैरिज प्रपोजल स्वीकारते ही लड़की के साथ हुआ बड़ा हादसा।

2 min read
Google source verification
parposel-4.jpg

कपल्स अक्सर अपनी शादी के प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये जानलेवा भी साबित होते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक कपल के साथ हुआ। दरअसल, एक कपल ने शादी के प्रपोजल के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया और फिर जो हुआ उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इस शादी के प्रपोजल में एडवेंचर के साथ-साथ मौत का खतरा भी है। तो आइए जानते है कि आखिरकार इस शादी के प्रपोजल में क्या हुआ?

फवकार्ट पहाड़ किया प्रपोज
हर कपल की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी बेहद यादगार हो। इसी कड़ी में ऑस्ट्रिया के रहने वाले एक कपल ने शादी प्रपोजल के लिए काफी अलग तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि 27 साल का एक बॉयफ्रेंड अपनी 32 साल की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए Carinthia के फवकार्ट पहाड़ ( Falkart mountain ) पर ले गया। कहते है कि इस पहाड़ से नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।

650 फीट नीचे गिरी लड़की
ऑस्ट्रिया का यह कपल प्रपोज करने के दौरान काफी खुश था। जैसे बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए प्रपोज किया तो लड़की ने तुरंत हामी भर दी। लेकिन, लड़की ने जैसे ही शादी के लिए ‘हां’ कहा उसका पैर अचानक फिसल गया और तकरीबन 650 फीट नीचे गिर गई। हालांकि, अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी ने छलांग लगा दी, लेकिन 50 फीट नीचे गिरने के बाद वह अटक गया। वहीं, लड़की जमीन पर फैली बर्फ पर जा गिरी।

बच गई कपल की जिंदगी
हुआ यूं कि लड़की 650 फीट नीचे धरती पर जा गिरी जहां बर्फ गिरी थी। इसके बाद एक राहगिर की नजर लड़की पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस को इतला किया और पुलिस ने महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, हेलिकॉप्टर के जरिए लड़का को भी बचा लिया गया। गनीमत ये रही कि दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।