4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर में चोट लगने से वापस आई 20 साल पुरानी आंखो की रोशनी

70 साल की एक महिला पिछले 20 साल से अंधी थीं, लेकिन अचानक उस महिला के आंखों की रोशनी बिना किसी ऑपरेशन के खुद-ब-खुद वापस आ गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

raghuveer singh

May 10, 2016

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। इस घटना को हम चमत्कार का नाम भी दे सकते हैं।

दरअसल, 70 साल की एक महिला पिछले 20 साल से अंधी थीं, लेकिन अचानक उस महिला के आंखों की रोशनी बिना किसी ऑपरेशन के खुद-ब-खुद वापस आ गई।

दरअसल, हुआ यूं कि एक दिन महिला अपने घर में अचानक ही गिर गई और उसका सिर फर्श से टकरा गया। इस घटना के बाद उन्‍हें दिखाई देने लगा। न्‍यूरोसर्जन्‍स भी इस घटना को चमत्‍कार मान रहे हैं।

मेरी एन फ्रैंको नाम की महिला का 1993 में एक कार एक्सिडेंट में स्‍पाइन को चोट लगने के बाद धीरे-धीरे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया था। मेरी ने बताया, 'मैं पूरी तरह अंधी हो चुकी थी और मुझे चारों तरफ सिर्फ अंधेरा दिखाई देता था।'

मेरी ने बताया कि एक दिन वह अपने लिविंग रूम में थी, तभी वह दरवाजे की तरफ बढ़ी कि अचानक उनके पैर के नीचे एक टाइल आ गया और वह फिसल गई। फिसलने से उनका सिर दीवार से जा टकराया।'

मेरी के साथ यह वाकया अगस्‍त 2015 में हुआ था और गर्दन में चोट लगने की वजह से कुछ दिनों बाद उनका ऑपरेशन करना पड़ा। गर्दन के इस ऑपरेशन के बाद जब उन्‍होंने होश संभाला तो अप्रत्‍याशित तरीके से उनकी आंखों की रोशनी भी लौट चुकी थी।

ये भी पढ़ें

image