3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां बनने के 5 दिन बाद बाथरूम में नहा रही थी ये महिला, झुकते ही फट गया पेट और फिर…

दिसंबर 2011 में ब्रेमनर ने पहले बच्चे को जन्म दिया था, पांच दिन बाद ही दिल दहला देने वाला ये हादसा हो गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 14 Jan 2019, 1:43 PM IST

omg

मां बनने के 5 दिन बाद बाथरूम में नहा रही थी ये महिला, झुकते ही फट गया पेट और फिर...

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के मेक्डफ शहर में रहने वाली महिला मेल ब्रेमनर (38) ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुआ ऐसा भयानक हादसा शेयर किया है, जिसके सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। जी हां, दिसंबर 2011 में ब्रेमनर ने पहले बच्चे को जन्म दिया था, पांच दिन बाद ही दिल दहला देने वाला ये हादसा हो गया था।

नहाते वक्त फट गया पेट

मेल एक होटल में वेट्रेस का जॉब करती हैं। दिसंबर 2011 में जब उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया, तभी ये हादसा हुआ। सिजेरियन डिलीवरी के जरिए मेल ने पहली बेटी नादी को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद महिला को जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। पांच दिन बाद जब महिला अपने घर की बाथरूम में नहा रही थी, इसी दौरान जैसे ही वह झुकी तो उसका पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं।

वो पल याद कर सिहर उठती हैं मेल

मेल को एयरलिफ्ट करते हुए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी जान बचा ली गई। इस घटना को याद कर मेल आज भी सिहर उठती हैं। मेल ने बताया कि वह बेहद डर गई थीं, वह अपने आंतों को हाथ के सहारे रोक कर बाथरूम के बाहर पहुंची। पति एडन जॉनसन ने मुझे टॉवेल से कवर किया और एंबुलेंस को बुलाया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब