31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर खो गया था महिला का सूटकेस, 4 साल बाद मिला सही सलामत, जानें पूरा मामला

एयरपोर्ट पर कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जब किसी का सामान गुम हो गया। कुछ समय तक वह यात्री अपने सामान को ढूंढने के लिए एयरलाइंस को शिकायत करते रहते हैं, मगर कुछ समय बाद सामान वापस मिलने की भी उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे ही अमेरिका की महिला ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। मगर महिला को यह उम्मीद नहीं थी कि उसका सामान 4 साल बाद वापस मिल जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 17, 2023

Woman's suitcase lost by US airline found with all stuff in it after 4 years

Woman's suitcase lost by US airline found with all stuff in it after 4 years

कई बार सार्वजनिक स्थलों पर हमारी चीजें गुम हो जाती है, जो हमें कभी नहीं मिलती। हवाई अड्डों पर सामान गुम होना एक आम घटना है। कभी-कभी लोग इसे कुछ दिनों में वापस कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह कभी वापस नहीं आता है। लेकिन हाल ही में एक घटना ऐसी सामने आई है, जिसमें एक महिला का खोया हुआ सूटकेस चार साल बाद वापस मिल गया। ये बात जानकर शायद आप भी चौंक गए होगें, लेकिन यह घटना सच में हुई है। सिर्फ यहीं नहीं, बैग में रखा हुआ सामान भी महिला को बैग में बिल्कुल सही सलामत मिला है।

चार साल पहले खो गया था बैग
यह घटना अमेरिका के ओरेगॉन की है। खबरों के मुताबिक चार साल पहले एक महिला यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट से साल 2018 में शिकागो गई थी। वापस लौटते वक्त एयरपोर्ट पर उसका सूटकेस नहीं मिला। महिला ने उस दौरान इस मामले को लेकर एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया था और घर वापस चली गई थी। मामला ओरेगॉन की रहने वाली महिला एप्रिल गेविन से जुड़ा हुआ है।

एयरलाइन ने कर दी थी नुकसान की भरपाई
इसके बाद भी महिला ने कई बार एयरलाइंस और एयरपोर्ट से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका सूटकेस नहीं मिल पाया। हालांकि एयरलाइन ने अपनी नीतियों के तहत एप्रिल गैविन को खोए सामान के रूप में हुए नुकसान की आंशिक रूप से भरपाई कर दी थी। महिला ने बताया कि उसके सूटकेस में कई कीमती सामान पड़े हुए थे और रोजमर्रा के उपयोग वाले सामान इसमें थे।

बैग वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुकी थी महिला
अब लगभग चार साल बाद महिला को फोन आया कि आपका सूटकेस मिल चुका है। हालांकि, इतने लंबे इंतजार के बाद महिला ने अपना सूटकेस वापस मिलने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। जब फोन आया तो महिला को पहले समझ नहीं आया कि वह क्या बोल रहे है, लेकिन जैसे ही उसे बताया गया कि उसका सामान मिल गया है वह तत्काल वहां पहुंच गई।

बैग में सारा सामान ज्यों का त्यों मिला
बताया जा रहा है कि महिला का खोया हुआ सूटकेस मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में पाया गया। जब महिला को बैग वापस मिला और उसने उसे खोलकर अंदर देखा तो सारा सामान ज्यों का त्यों पड़ा था। सूटकेस उसी तरह बंद था लेकिन उसके अंदर रखे कई सामान खराब हो चुके थे। हालांकि महिला इस बात को लेकर खुश थी कि कम से कम महिला का सूटकेस मिल गया। सूटकेस मिलने के बाद महिला ने यूनाइटेड एयरलाइन्स को धन्यवाद भी कहा है।

यह भी पढ़ें: धीरे-धीरे राक्षस बनता जा रहा है ये इंसान, बच्‍चों को काट खाने की दे चुका है धमकी