3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां को किचन में दिखा बेटे का ‘भूत’, 2 साल पहले ड्रग ओवरडोज से हो गई थी मौत

महिला के बेटे की दो साल पहले ड्रग ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Jan 2019, 4:15 PM IST

ghost spotted

मां को किचन में दिखा बेटे का 'भूत', 2 साल पहले ड्रग ओवरडोज से हो गई थी मौत

नई दिल्ली: जॉर्जिया में एक महिला ने अपने बेटे की आत्मा देखने का दावा किया है। महिला का कहना है कि उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बेटे की आत्मा दिखी है। बता दें, महिला के बेटे की दो साल पहले ड्रग ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी।

फोन पर आया अलर्ट, और फिर...

जॉर्जिया के अटलांटा में 57 वर्षीय महिला जेनिफर अपनी 21 साल की बेटी लॉरन के साथ रहती हैं। जेनिफर ने बताया कि हाल में जब वह अपनी बेटीे के साथ घर में टीवी देख रही थी, उनके फोन पर एक अलर्ट आया। इसमें लिखा था, 'गेट पर कोई शख्स है।' जब मैं और मेरी बेटी बाहर गई तो वहां कोई नहीं थी।

2 साल पहले मरे बेटे के जैसी थी आकृति

जेनिफर ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल पर फोटो देखी तो उनके होश उड़ गए। फोटो में सफेद पायजामा पहने एक शख्स की आकृति दिखाई थी। यह बिल्कुल उसके बेटे के जैसी थी, जिसकी दो साल पहले ड्रग्स ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी। जेनिफर का कहना है कि वह हैरान थीं, क्योंकि आज से पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। हालांकि, जेनिफर अब इस घटना को महज एक भ्रम मानती हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब